एक्सप्लोरर

Ukraine Crisis: यूक्रेन से मानसा लौटे दो छात्रों के परिवार में खुशी की लहर, एक छात्र के घरवालों को अब भी इंतजार

रूस और यूक्रेन में जंग जैसे हालात बन रहे हैं. इस वजह से वहां रह रहे भारतीय छात्र वतन वापसी की कोशिशों में लगे हुए हैं. इस बीच पंजाब के मानसा के कस्बा बरेटा के दो छात्र यूक्रेन से वापस भारत लौट आए हैं.

पंजाब: रूस और यूक्रेन में बन रहे जंग के हालात के कारण भारत से एमबीबीएस की पढ़ाई करने यूक्रेन गए काफी विद्यार्थी वहां फंसे हुए हैं. इस वजह से विद्यार्थियों के माता-पिता चिंतित हैं. इस बीच पंजाब के मानसा के कस्बा बरेटा से यूक्रेन गए तीन विद्यार्थियों में से दो काफी मुश्किलों के बाद वापस भारत लौट आए हैं, जबकि एक छात्र अभी भी वहां से वापसी के लिए प्रयास कर रहे हैं. वापस आए नौजवानों के परिवार के सदस्यों में खुशी है और वो यूक्रेन में फंसे अन्य नौजवानों की सही-सलामत वापसी के लिए सरकार से गुहार लगा रहे हैं.

रूस और यूक्रेन के बीच तनाव से उपजी समस्या

बता दें कि मानसा के कस्बा बरेटा से तीन नौजवान नितिन शर्मा और मनजिंदर सिंह 2020 में और पीयूष गोयल 2018 में छह वर्षीय डॉक्टरी कोर्स (एमबीबीएस) की पढ़ाई करने युक्रेन गए थे. तीनों की पढ़ाई ठीक चल रही थी, लेकिन इस बीच रूस और यूक्रेन के आपसी संबंधों में आई खटास ने वहां पढ़ाई कर रहे नौजवानों और उनके परिवारजनों को चिंतित कर दिया है. 

Ukraine Crisis: यूक्रेन से पंजाब लौटे छात्र ने बताया वहां कैसा है दूसरे छात्रों का हाल? किए कई बड़े खुलासे

वतन वापसी को बेकरार हैं भारतीय 

यूक्रेन में पढ़ रहे सभी विद्यार्थी घर वापसी के लिए प्रयत्नशील हैं. तमाम मुश्किलों के बावजूद नितिन शर्मा और मनजिंदर सिंह वतन लौट चुके हैं जबकि पीयूष गोयल के माता-पिता अभी भी अपने बेटे की वापसी का इंतजार कर रहे हैं. 

घर लौटे नितिन शर्मा और मनिंदर सिंह ने बताया कि यूक्रेन में बड़ी संख्या में भारतीय नौजवान फंसे हुए हैं. ये सभी वतन वापसी की कोशिशों में लगे हुए हैं, लेकिन फ्लाइट्स की संख्या कम होने के कारण समस्याएं आ रही हैं. उन्होंने बताया कि हालात बिगड़ने से काफी फ्लाइट्स की सेवा बंद हो गई हैं. जंग जैसी बनी हालात से उपजी एक अन्य समस्या की ओर इशारा करते हुए उन्होंने बताया कि निजी एयरलाइंस द्वारा पहले 25 हज़ार में मिलने वाली टिकट के अब एक से डेढ़ लाख रुपये वसूले जा रहे हैं.

फंसे लोगों की घर वापसी की परिजन लगा रहे गुहार

नितिन और मनजिंदर के पिता राकेश कुमार और जुगराज सिंह ने बताया कि आज वहां के हालात काफी खराब हो चुके हैं और इसी कारण वहां से आने वालों को फ्लाइटें नहीं मिल रही हैं. उन्होंने कहा कि एक फ्लाइट में करीब 250 लोग ही आ सकते हैं. ऐसे में उन्होंने सरकार से यूक्रेन में फंसे भारतीयों की वापसी के लिए विशेष प्रबंध करने का आग्रह किया. 

यह भी पढ़ें-

Punjab में 30 लाख से ज्यादा लोग करते हैं नशा, पीजीआईएमईआर की रिसर्च में किया गया दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: सुखबीर बादल ने गठबंधन पर खोले पत्ते, AAP-कांग्रेस पर क्या बोले?
पंजाब: सुखबीर बादल ने गठबंधन पर खोले पत्ते, AAP-कांग्रेस पर क्या बोले?
पंजाब: चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, ग्रामीणों ने काटा हंगामा
पंजाब: चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, ग्रामीणों ने काटा हंगामा
पंजाब: सरकारी स्कूलों में PTM पर विवाद, AAP पर राजनीतिक प्रचार का आरोप
पंजाब: सरकारी स्कूलों में PTM पर विवाद, AAP पर राजनीतिक प्रचार का आरोप
पंजाब सरकार पर सचिन पायलट का वार, कहा- सबूत मिले तभी CBI रेड हुई
पंजाब सरकार पर सचिन पायलट का वार, कहा- सबूत मिले तभी CBI रेड हुई

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget