एक्सप्लोरर

Punjab News: गुजरात से पंजाब लाई जा रही 190 करोड़ की हेरोइन जब्त, टूलबॉक्स में छिपाकर करते थे स्मगलिंग

पंजाब पुलिस ने रविवार को गुजरात से आ रहे एक ट्रक के टूलबॉक्स में छिपाकर रखी 38 किलोग्राम हेरोइन जब्त की. पुलिस ने बताया इसकी इंटरनेशनल मार्केट में कीमत 190 करोड़ रुपये में है.

Punjab News: पंजाब के नवांशहर (Nawanshahr) में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पंजाब पुलिस ने रविवार को गुजरात (Gujrat) से आ रहे एक ट्रक के टूलबॉक्स में छिपाकर रखी 38 किलोग्राम हेरोइन जब्त की. पुलिस ने ये भी बताया कि जो हेरोइन बरामद की है, उसकी इंटरनेशनल मार्केट में कीमत 190 करोड़ रुपये में है. सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) स्टाफ नवांशहर पुलिस ने हेरोइन के साथ दो लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस ने नवांशहर के बलाचौर के रहने वाले ट्रक ड्राइवर कुलविंदर राम उर्फ किंदा और बिट्टू को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि ये इंटरनेशनल रैकेट के सदस्य हैं, जो पंजाब में नशे की सप्लाई करते थे.

मुख्य आरोपी विदेश में 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक व उसके साथी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. पकड़े गए इन आरोपियों के अलावा इनके साथ ड्रग स्मगलर राजेश कुमार उर्फ सोनू खत्री और सोमनाथ उर्फ बिक्कू को भी नामजद किया गया है. पंजाब पुलिस ने बताया कि विदेश स्थित गैंगस्टर सोनू खत्री मुख्य अपराधी है. पकड़े गए अपराधियों को टेलीग्राम एप से कॉल कर हेरोइन उठाने की जगह बताई गई थी. पुलिस का कहना था कि ये रैकेट बड़ा ही शातिर है. नशे की खेप को छिपाकर लाता था, ताकि पुलिस को भनक तक नहीं लग सके.

पुलिस कर रही पूछताछ
पकड़े गए ट्रक चालक और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है. पूछताछ के दौरान आरोपियों से पता चला कि वे ये हेरोइन गुजरात से लेकर आ रहे हैं, उन्हें इस काम का राजेश नाम के शख्स ने टास्क दिया था. DGP गौरव यादव ने बताया कि राजेश कुमार उर्फ सोनू खत्री प्रोफेशनल क्रिमिनल है. वह विदेश में बैठा है. इसके खिलाफ 19 आपराधिक केस दर्ज हैं. जो कत्ल, फ्रॉड, ड्रग स्मगलिंग जैसे संगीन केसों में दर्ज हुए हैं. वहीं किंदा को भी NDPS एक्ट में 10 साल कैद हो चुकी है.

दो आरोपी गिरफ्तार
DGP गौरव यादव ने बताया कि पुलिस को सीक्रेट इन्फॉर्मेशन मिली थी. इसमें पता चला कि ड्रग स्मगल राजेश सोनू अपने साथियों सोमनाथ बिक्कू, कुलविंदर किंदा और बिट्‌टू के साथ मिलकर हेरोइन स्मगलिंग करता है. वह ट्रक में बाहर से हेरोइन लाकर पंजाब में सप्लाई करता है. पुलिस ने उक्त चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, राजेश और सोमनाथ को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है, अभी इनके बारे में पता किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- 

Sidhu Moose Wala Murder Case: सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में चार्जशीट दायर, पंजाब पुलिस ने 34 लोगों को नामजद किया

Ghulam Nabi Azad News: गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे पर सुनील जाखड़ की प्रतिक्रिया, कांग्रेस को दी ये नसीहत

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget