एक्सप्लोरर

Surat Singh Khalsa: आठ साल से भूख हड़ताल कर रहे सूरत सिंह खालसा का निधन, जानें- क्या थी उनकी मांग?

Surat Singh Khalsa Death News: आठ साल से भूख हड़ताल कर रहे सिख आंदोलनकारी बापू सूरत सिंह खालसा का बुधवार को निधन हो गया है. उनके निधन से सिख समुदाय में शोक की लहर है. 

Surat Singh Khalsa Died: सिख आंदोलनकारी सूरत सिंह खालसा का निधन हो गया है. उन्होंने अमेरिका में बुधवार को आखिरी सांस ली. उनकी उम्र 91 साल थी. वह 8 साल से अधिक समय तक भूख हड़ताल कर रहे थे. उनकी भूख हड़ताल बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर थी. यह वे सिख थे जो अपनी सजा पूरी करने के बावजूद 30 साल से अधिक समय तक जेलों में बंद थे. 

सूरत सिंह खालसा ने 16 जनवरी, 2015 को 82 वर्ष की आयु में लुधियाना के अपने गांव हसनपुर में भूख हड़ताल शुरू की थी. उनका यह विरोध प्रदर्शन भारतीय आधुनिक इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाले शांतिपूर्ण आंदोलनों में से एक बन गया. सूरत सिंह खालसा ने ऑपरेशन ब्लूस्टार के विरोध में अपनी नौकरी छोड़ दी थी. वह तबसे समाजिक जीवन जी रहे थे.

सिख समुदाय के अधिकारों के लिए उठाई आवाज

उन्होंने अपनी भूख हड़ताल के माध्यम से सिख समुदाय के अधिकारों के लिए आवाज उठाई और सरकार से बंदी सिखों की रिहाई की मांग की. उनके संघर्ष ने देशभर में सिखों के अधिकारों को लेकर जागरूकता पैदा की और उन्हें एक प्रतीक के रूप में सम्मानित किया गया. उनके निधन से सिख समुदाय में शोक की लहर है और लोगों का कहना है कि उनका नाम हमेशा उनके संघर्ष और बलिदान के लिए याद रखा जाएगा.

सूरत सिंह खालसा से प्रभावित युवा कर रहे आंदोलन

उनकी संघर्षों को देखते हुए लुधियाना में युवाओं की टीम ने सिखबंदियों के लिए एक संस्था बनाकर आंदोलन कर रहे हैं. उनकी भी मांग सूरत सिंह खालसा की तरह ही है. यह संगठन भी सिखबंदियों की रिहाई के लिए सामाजिक और राजनीतिक जमीन तैयार करने में लगा है. हालांकि, उन्हें पूरी तरह कामयाबी कब मिलेगी कहना थोड़ा मुश्किल है.

ये भी पढ़ें: लुधियाना में पतंगबाजी को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, हमले में बुजुर्ग की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
Punjab: भूपेश बघेल के दौरे पर कांग्रेस में सियासी खींचतान जारी, कार्यक्रमों से चन्नी गुट ने बनाई दूरी
पंजाब: भूपेश बघेल के दौरे पर कांग्रेस में सियासी खींचतान जारी, कार्यक्रमों से चन्नी गुट ने बनाई दूरी
Punjab Politics: पंजाब में कलह से कैसे उभरेगी कांग्रेस? पूर्व सीएम ने बता दिया फॉर्मूला!
पंजाब में कलह से कैसे उभरेगी कांग्रेस? पूर्व सीएम ने बता दिया फॉर्मूला!
पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच भूपेश बघेल पहुंचे चंडीगढ़, चरणजीत सिंह चन्नी ने बनाई दूरी
पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच भूपेश बघेल पहुंचे चंडीगढ़, चरणजीत सिंह चन्नी ने बनाई दूरी

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत? जानें क्या है पूरा मामला
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत?
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget