एक्सप्लोरर

लुधियाना में पतंगबाजी को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, हमले में बुजुर्ग की मौत

Ludhiana Murder: लुधियाना में मकर संक्रांति पर पतंगबाजी को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया. इस घटना में बुजुर्ग गुरमेल सिंह की मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

Punjab News: पंजाब के लुधियाना में मकर संक्रांति पर मंगलवार दोपहर बाद पतंगबाजी को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया. जिसमें 65 वर्षीय एक बुजुर्ग गुरमेल सिंह की मौत हो गई जबकि दो महिला समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है.

घटना मंगलवार को जसिसयां के पास केहर सिंह नगर कालोनी की है. जहां मोहल्ले के लोगों में पतंगबाजी को लेकर बहसबाजी शुरू हुई और देखते ही देखते बहसबाजी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. जिसमें एक बुजुर्ग को हुड़दंग को रोकना महंगा पड़ गया. इस खूनी संघर्ष में 65 वर्षीय बुजर्ग गुरमेल सिंह की सिर में चोट लगने से मौत हो गई.

पतंगबाजी करते कर रहे थे लोग

सिविल अस्पताल में दाखिल मृतक गुरमेल सिंह के बेटे जसविंदर सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर को मोहल्ले में कुछ लोग पतंगबाजी करते समय हुड़दंग कर रहे थे जिन्हें बार-बार रोकने पर भी वो नहीं मान रहे थे. हुड़दंग करने वालों में बाहर से भी कुछ लोग शामिल थे. दोपहर को उनके पिता गुरमेल सिंह जब उन्हें दोबारा हुड़दंग करने से रोकने लगे तो 15-20 लोगों ने हथियार लेकर उनके पिता पर हमला कर दिया जिससे उनके सिर पर गहरी चोट लगी.

जसविंदर सिंह ने बताया कि दोषियों ने घर की महिलाओं को भी बुरी तरह से पीटा. जिसमें दो महिलाओं समेत 5 लोग घायल हो गए. जसविंदर ने बताया कि वह एक फोटोगराफर हैं, जबकि उसके पिता घर में ही रहते थे.

जगतपुरी चौकी पुलिस ने शुरू की जांच

जगतपुरी चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर मृतक के बेटे का बयान दर्ज कर बुजुर्ग के शव को अस्पताल में रखवा दिया है.

बुधवार को मृतक बुजुर्ग गुरमेल सिंह का पोस्टमार्टम किया जाएगा. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद दोषियों पर कारवाई की जाएगी और उन्हें काबू किया जाएगा.

(रिपोर्ट-प्रदीप भंडारी)

ये भी पढ़ें-

जेल में बंद अमृतपाल सिंह अध्यक्ष नियुक्त, पार्टी का नाम 'अकाली दल वारिस पंजाब दे' रखा गया

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, मशहूर कारोबारी का है बेटा
लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, मशहूर कारोबारी का है बेटा
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget