एक्सप्लोरर

Sukhpal Singh Khaira: गिरफ्तारी के बाद सुखपाल सिंह खेहरा का पहला बयान, सीएम भगवंत मान पर लगाए आरोप, I.N.D.I.A पर दी प्रतिक्रिया

Sukhpal Singh Khaira ने दावा किया है कि उनकी हत्या कराई जा सकती है. गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेता और विधायक सुखपाल सिंह खेहरा ने पहली प्रतिक्रिया दी है.

Punjab Police Arrested Congress MLA: एनडीपीएस एक्ट से जुड़े एक मामले में गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेता और विधायक सुखपाल सिंह खेहरा ने पहली प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस विधायक ने कहा कि सीएम भगवंत मान और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इंडिया अलायंस में घुसने के लिये दबाव डालते है. उन्होंने कहा कि पंजाब में विपक्ष को खत्म किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम मान और मुख्यमंत्री केजरीवाल, बदले की राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सीएम मान ने मेरे ऊपर झूठा केस लगवा दिया है. कांग्रेस नेता ने कहा कि वह हमेशा मुझसे नफरत करते रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिस जेल में मुझे भेजेंगे वहां गैंगस्टर बैठे हुए हैं जो जेल में बैठकर इंटरव्यू देते हैं.

खेहरा ने कहा- भगवंत मान खून के प्यासे हो गए हैं. अगर वह मुझे शारीरिक रूप से भी खत्म कर दें तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा. मुझे कुछ बहुत ही खतरनाक लग रहा है...भगवंत मान पंजाब में कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं. AAP ने पंजाब में कांग्रेस को हाशिए पर धकेलने के लिए ऐसा किया है...अंत में सच्चाई की जीत होगी.' दरअसल, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खेहरा को गुरुवार (28 सितंबर) पंजाब पुलिस ने 8 साल पुराने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में गिरफ्तार किया है.

मनी लांड्रिंग केस में भी हो चुकी है खेहर की गिरफ्तारी

मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों ने साल 2005 में फजिल्का में एक गिरोह के पास से लगभग दो किलो हेरोई, सोने के बिस्कुट, अवैध हथियार समेत दो पाकिस्तानी सिम कार्ड बरामद किया था.  कांग्रेस विधायक पर इसी मामले में शामिल होने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले साल 2021 में भी मनी लांड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था, हालांकि बाद में उन्हें कोर्ट से विधानसभा चुनाव में उतरने के लिए राहत मिल गई थी.

स्वास्थ्य मंत्री ने पुलिस कार्रवाई पर क्या कहा?

उनकी गिरफ्तारी के आप के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार गुप्ता ने उन पर नशे का कारोबार करने का आरोप लगाया है. पंजाब पुलिस की इस कार्रवाई पर हमला बोलते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजा सिंह वडिंग ने सवाल खड़े किये हैं. उन्होंने कहा एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट संदेश में कहा कि, 'सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी से सियासी बदले की बू आती है. यह सरकार की विपक्ष को डराने की साजिश है. प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि नशे के कारोबार में जो भी शामिल होगा, उस पर सख्त कार्रवाई होती रहेगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश में अकाली बीजेपी सरकार के वक्त भी उन पर कार्रवाई हुई थी और कांग्रेस के समय भी उनकी गिरफ्तारी हुई थी.

ये भी पढ़ें: Punjab Farmers Protest: अमृतसर में किसानों का 'रेल रोको आंदोलन' जारी, MPS गारंटी और मृतक को मुआवजा दिलाने सहित कर रहे ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget