एक्सप्लोरर

Punjab Farmers Protest: अमृतसर में किसानों का 'रेल रोको आंदोलन' जारी, MPS गारंटी और मृतक को मुआवजा दिलाने सहित कर रहे ये मांग

Kisan Rail Roko Andolan in Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक पर बैठकर बड़ी संख्या में किसानों ने रेल रोको आंदोलन शुरु किया. आंदोलन से इस रुट पर चलने वाली ट्रेनों के प्रभावित रहने की आशंका है.

Punjab Farmers Rail Roko Andolan: पंजाब में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के बैनर तले किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 'रेल रोको आंदोलन' की शुरुआत की है. किसानों ने अमृतसर के देवी दास पुरा स्थित रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन करते हुए रेल रोको आंदोलन गुरुवार (28 सितंबर) दोपहर से शुरू किया. किसानों की केंद्र सरकार से मांग है कि वह न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के लिए समिति का गठन करे. इसके अलावा प्रदर्शन के दौरान के दौरान जिन किसानों पर केस दर्ज किये गये हैं, उसे समाप्त कर दिया जाये.

रेल रोको आंदोलन के दौरान किसानों ने मांगी की है कि आंदोलन के दौरान जिन किसानों की मौत हुई है, उनके परिजनों को मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए. दोपहर बाद शुरू हुए इस आंदोलन में किसानों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के किसानों को उचित मुआवजा देने की भी मांग कर रहे हैं. प्रदर्शन में शामिल एक किसान ने पूरे देश के किसानों के एकजुट होने का दावा करते हुए कहा कि अगर किसी ने पंजाब के किसानों के साथ दुर्व्यवहार करने की कोशिश की, तो इस आंदोलन में हरियाणा के किसान भी शामिल होंगे. 

तीन दिनों तक चलेगा रेल रोको आंदोल
इससे पहले किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के जनसल सेक्रेट्री सरवन सिंह पंधेर ने मीडिया को बताया कि गुरुवार (28) से शुरू हुआ ये आंदोलन तीन दिनों तक चलेगा. रेल रोको आंदोलन पूरे पंजाब में चलाया जाएगा. इसकी शुरुआत अमृतसर-दिल्ली को जोड़ने वाली रेल लाइन पर देवीदास पुरा के पास से शुरू हुआ. उन्होंने कहा कि इस आंदोलन के दौरान किसान के कई मुद्दों को सरकार के सामने उठाया जायेगा, जिनमें एमएसीप गारंटी, दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान किसानों पर दर्ज केस वापस लेने और इस दौरान मृतक किसानों के साथ लखीमपुरी के आंदोलन के में मृतकों को मुआवजा दिलाने की मांग है.

रेल यात्रियों को असुविधा के लिए सरकार जिम्मेदार
इसके अलावा उत्तर भारत में बाढ़ से जो नुकसान हुआ है, उसके लिए सरकार विशेष रुप से 50 करोड़ रुपये राहत पैकेज की घोषणा करे, साथ में मजदूर किसानों का कर्ज माफ करे. सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि तीन दिनों तक चलने वाले इस आंदोलन से रेल यात्रियों को असुविधा हो सकती है. उन्होंने कहा कि हमने रेल रोको आंदोलन की घोषणा एक महीने पहले ही की थी, लेकिन सरकार ने हमें बातचीत के लिए आमंत्रित नहीं किया. इसलिए यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है. पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन हमारी आय तो दोगुनी नहीं हुई उल्टा पेस्टिसाइड, खाद, डीजल-पेट्रोल सहित खेती के कई सामानों के दाम बढ़ गये हैं. ऐसे में हमारे पास केंद्र सरकार के नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करने अलावा कोई चारा नहीं है.

ये भी पढ़ें: Gurugram News: गुरुग्राम DC की अध्यक्षता में सड़क-सुरक्षा समिति की जिला स्तरीय बैठक, इन बिंदुओं पर हुई चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget