एक्सप्लोरर

सिद्धू मूसेवाला के पिता लड़ेंगे 2027 का पंजाब चुनाव, जानें- किस सीट और पार्टी से मैदान में उतरेंगे?

Punjab Assembly Election 2027: सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने 2027 में मानसा से विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि वे न्याय की लड़ाई के लिए राजनीति में आएंगे.

Punjab Election 2027: मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने राजनीति में कदम रखने का बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि वे 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में मानसा सीट से चुनाव लड़ेंगे. बलकौर सिंह ने यह ऐलान एक निजी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में किया. उन्होंने कहा कि वे अपने बेटे सिद्धू मूसेवाला की विरासत को आगे बढ़ाने और न्याय की लड़ाई को मजबूती से उठाने के उद्देश्य से राजनीति में आ रहे हैं.

सीएम की हर बात फ्रॉड निकल जाती है- बलकौर सिंह
बलकौर सिंह ने अपने बयान में कहा, "हां, मैं चुनाव लड़ूंगा. सिस्टम के बीच आकर ही हम न्याय की बात कर सकते हैं." उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री पर भी हमला बोला और कहा, "सीएम की हर बात फ्रॉड निकल जाती है. जब भी चुनाव आते हैं, वह जीतने के लिए कुछ भी बोलते हैं." गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी के सीएम के दावे पर उन्होंने कहा, "मुझे उस पर कोई टिप्पणी करने का मन नहीं करता क्योंकि उनकी हर बार फ्रॉड निकल जाती है. जब भी चुनाव आते हैं वो जीतने के लिए कुछ भी बोलते हैं."

सिद्धू मूसेवाला की बरसी से 2 दिन पहले किया ऐलान
हालांकि बलकौर सिंह ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि वे किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उनके इस ऐलान को सिद्धू मूसेवाला की बरसी से दो दिन पहले किया गया है. बलकौर सिंह का यह कदम मूसेवाला के समर्थकों के लिए एक नई उम्मीद के रूप में देखा जा रहा है.

2022 में सिद्धू मूसेवाला ने भी मानसा से आजमाई थी किस्मत
गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला को मई 2022 में सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह ने ली थी. मूसेवाला खुद 2022 में कांग्रेस के टिकट पर मानसा से विधानसभा चुनाव लड़ चुके थे, हालांकि उन्हें आम आदमी पार्टी के विजय सिंगला से हार का सामना करना पड़ा था. अब उनके पिता का राजनीति में उतरना इस सीट को एक बार फिर चर्चा में ला रहा है.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget