एक्सप्लोरर

Sidhu Moose Wala के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुआ AAP का कोई भी विधायक, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Punjab News: सिद्धू मूसेवाला की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मूसेवाला की अंतिम यात्रा से आम आदमी पार्टी के नेताओं ने दूरी बनाए रखी.

Punjab News: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की अंतिम यात्रा में आम आदमी पार्टी के किसी भी विधायक के शामिल नहीं होने पर सवाल खड़े हो रहे हैं. कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) खुद एक कलाकार हैं, लेकिन उन्होंने दूसरे कलाकार की अंतिम यात्रा का सम्मान भी नहीं किया.

आम आदमी पार्टी के अलावा पंजाब के तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मुलाकात की. कांग्रेस की ओर से पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा, सुखजिंदर सिंह रंधावा, भारत भूषण, गुरप्रीत, कुलबीर सिंह जैसे दिग्गज नेताओं ने मूसेवाला के अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया.

कांग्रेस पार्टी ने आप नेताओं के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होने का शर्मनाक बताया. पार्टी ने बयान जारी कर कहा, ''यह बेहद शर्मनाक है कि सत्ताधारी पार्टी का एक भी विधायक इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा नहीं हुआ. पार्टी की लाइन से अलग होकर ऐसे मौके में परिवार के साथ खड़ा होना इंसानियत का फर्ज है.''

परिवार से मिल सकते हैं सीएम भगवंत मान

आम आदमी पार्टी की ओर से भी हालांकि इस मामले पर सफाई दी गई है. इस क्षेत्र से आप विधायक गुरप्रीत सिंह ने कहा कि मूसेवाला उनके दोस्त थे और वो उनके निधन से बेहद दुखी हैं. गुरप्रीत सिंह का कहना है कि अंतिम संस्कार में ज्यादा युवाओं के होने की वजह से उन्होंने अंतिम संस्कार से दूरी बनाई.''

आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत सिंह ने हालांकि मंगलवार शाम सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मुलाकात की. इसके अलावा उन्होंने दावा किया कि सीएम भगवंत मान जल्द ही सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मुलाकात करेंगे.

Sidhu Moose Wala Murder Case: वारदात में इस्तेमाल गाड़ी ली गई थी उधार, हमलावरों की तलाश में जुटी उत्तराखंड पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
Punjab: भूपेश बघेल के दौरे पर कांग्रेस में सियासी खींचतान जारी, कार्यक्रमों से चन्नी गुट ने बनाई दूरी
पंजाब: भूपेश बघेल के दौरे पर कांग्रेस में सियासी खींचतान जारी, कार्यक्रमों से चन्नी गुट ने बनाई दूरी
Punjab Politics: पंजाब में कलह से कैसे उभरेगी कांग्रेस? पूर्व सीएम ने बता दिया फॉर्मूला!
पंजाब में कलह से कैसे उभरेगी कांग्रेस? पूर्व सीएम ने बता दिया फॉर्मूला!

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Embed widget