एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: चुनावों से पहले बोले सचिन पायलट, 'पंजाब में फिर सरकार बनाएगी कांग्रेस'

Punjab Election 2022: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने शुक्रवार को विश्वास व्यक्त किया कि उनकी पार्टी पंजाब में 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगी.

Punjab Election 2022: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने शुक्रवार को विश्वास व्यक्त किया कि उनकी पार्टी पंजाब में 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगी और भारी बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखेगी. राजस्थान के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘हम पंजाब में भारी बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाएंगे.’’ पायलट के साथ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भी संवाददाताओं को सम्बोधित किया.

पायलट ने कहा कि वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पहले ही कह चुके हैं कि पार्टी भावी मुख्यमंत्री के चेहरे के साथ पंजाब में चुनाव लड़ेगी और पार्टी कार्यकर्ताओं से सलाह लेने के बाद इस बारे में फैसला किया जाएगा. अन्य राज्यों के चुनावों के बारे में पूछे जाने पर पायलट ने कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि हम गोवा, उत्तराखंड और पंजाब में सरकार बनाएंगे.’’

पायलट ने कहा कि वह बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार अभियान में शामिल थे और उन्होंने समाजवादी पार्टी एवं बहुजन समाज पार्टी को विपक्ष की भूमिका निभाने में विफल रहने का आरोपी ठहराया था. उन्होंने कहा, ‘‘पांच साल तक न तो समाजवादी पार्टी ने, न ही बसपा ने विपक्ष की भूमिका निभाई. चाहे लखीमपुर खीरी हो या उन्नाव, हाथरस हो या दलित मुद्दा, हर बार कांग्रेस पार्टी ने ही मामला उठाया.’’

भाजपा पर ‘विभाजनकारी राजनीति’ करने का आरोप लगाते हुए पायलट ने कहा कि एक दर्जन विधायकों और कुछ मंत्रियों ने पार्टी छोड़ी है.’’ उन्होंने कहा कि जनता यह खेल देख रही है और भाजपा ज्यादा दिनों तक मतदाताओं को मूर्ख नहीं बना सकती. उन्होंने कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती है, लेकिन ऐसा अभी तक तो नहीं हो सका है.

पायलट ने कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो अन्य घटक दलों के साथ मिलकर भाजपा को राष्ट्रीय स्तर पर शिकस्त दे सकती है. उन्होंने ईंधन एवं रसोई गैस की कीमतों में ‘बेतहाशा’ उछाल के लिए भाजपा-नीत केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया.

 यह भी पढ़ें

Punjab Election 2022: भगवंत मान ने कांग्रेस सरकार पर बोला हमला, खराब कानून व्यवस्था के लिए ठहराया जिम्मेदार

Punjab Weather Report: पंजाब में अभी नहीं पलटेगा मौसम, शीत लहर और कोहरे में ही काटनी पड़ेगी जनवरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget