एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: भगवंत मान ने कांग्रेस सरकार पर बोला हमला, खराब कानून व्यवस्था के लिए ठहराया जिम्मेदार

Punjab News: भगवंत मान ने पंजाब कांग्रेस की आपसी फूट का मुद्दा भी उठाया है. मान का कहना है कि राज्य में कमजोर कानून व्यवस्था के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है.

Punjab Election 2022: आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है. भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने पंजाब में खराब कानून व्यवस्था के लिए कांग्रेस पार्टी की सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. भगवंत मान ने दावा किया है कि कांग्रेस सरकार के कमजोर होने की वजह से ही राज्य में बेअदबी की घटनाएं बढ़ रही हैं.

भगवंत मान ने कहा कि कुर्सी के लिए कांग्रेस नेताओं के आपसी लड़ाई-झगड़े के कारण राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हुई है. मान ने कहा कि, ''चन्नी सरकार इतनी कमजोर और अस्थिर सरकार है कि उसने 111 दिनों में 4 बार डीजीपी और दो बार एजी बदले.''

भगवंत मान ने अकाली दल पर हमला बोला. उन्होंने कहा, ''अकाली-भाजपा सरकार ने पुलिस-प्रशासन में जिस तरह भ्रष्टाचार किया, कांग्रेस सरकार ने उसको और आगे बढ़ाया. पिछली दोनों अकाली-कांग्रेसी सरकारें बेहद भ्रष्ट, अस्थिर और कमजोर थीं. इसीलिए पंजाब में कई बार बेअदबी और बम ब्लास्ट की घटनाएं हुईं एवं लोगों के बीच तनाव का माहौल पैदा हुआ.''

रोजगार देने का किया वादा

मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब को एक स्थिर, ईमानदार और मजबूत सरकार देगी. पंजाब की अमन-शांति और भाईचारा कायम करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी.  मान ने कहा कि नशा मुक्त पंजाब बनाने के लिए 'आप' सरकार एक स्वतंत्र 'ड्रग टास्क फोर्स' का गठन करेगी. यह फोर्स राजनीतिक दबाव और हस्तक्षेप से पूरी तरह मुक्त होगा.

नौजवानों और कच्चे कर्मचारियों के मुद्दे पर बोलते हुए मान ने कहा कि मार्च 2022 के बाद नौजवानों और कर्मचारियों को धरना-प्रदर्शन, पुलिस की लाठियों और परेशानियों से मुक्ति मिलेगी. भगवंत मान ने कहा कि नौजवानों को पंजाब में ही नौकरी के पर्याप्त अवसर और संसाधन मुहैया कराएंगे और कर्मचारियों की सभी समस्याएं दूर करेंगे.

Punjab Election: दूसरी लिस्ट जारी करने के बाद कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ी, कई दावेदारों ने दिखाए बगावती तेवर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget