एक्सप्लोरर

Ram Rahim News: परोल के बाद BJP के इन नेताओं ने लिया राम रहीम से आशीर्वाद, किसी ने कहा 'पिता जी' तो किसी ने...

Ram Rahim Parole Controversy: हरियाणा के डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा ने अपनी चुनावी सफलता का श्रेय राम रहीम को दिया. यही नहीं उन्होंने कहा प्रशासन के विफल होने पर बाबाजी का आशीर्वाद काम करता है.

Gurmeet Ram Rahim Parole Controversy: हरियाणा (Haryana) में अगले कुछ दिनों में आदमपुर विधानसभा सीट (Adampur Assembly Seat) पर उपचुनाव होने हैं. वहीं पंचायत चुनाव (Panchayat Election) को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal Pradesh Assembly Election) के लिए भी प्रचार और प्रसार का दौर जारी है. इस बीच डेरा सच्चा सौदा (Dera Sacha Sauda) के प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को परोल मिलने को लेकर विवाद शुरू हो गया है.

विपक्षी पार्टियों की तरफ से हरियाणा की खट्टर सरकार पर यह आरोप लगाया जा रहा है कि आदमपुर उपचुनाव और पंचायत चुनाव में बाबा राम रहीम के समर्थकों का वोट पाने के लिए उसे परोल दिलाया गया है. बीजेपी पर राम रहीम को परोल दिलाने का आरोप लगाने के लिए विपक्ष के पास कुछ कारण भी हैं. दरअसल गुरमीत राम रहीम के 40 दिन के परोल पर जेल से बाहर आने के बाद हरियाणा बीजेपी के कई नेताओं ने मुलाकात की है. यहीं नहीं हिमाचल प्रदेश के परिवहन मंत्री ने भी गुरमीत राम रहीम के सत्संग में भाग लिया. इस दौरान ये नेता गुरमीत राम रहीम को काफी सम्मान देते दिखाई दिए हैं.

रेणु बाला गुप्ता ने 'पिता जी' कहकर किया संबोधित
यही वजह है कि आप नेता और दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने गुरमीत राम रहीम की पैरोल रद्द करने और सजा देने की मांग उठाई है. दरअसल राम रहीम सिंह ने 19 अक्टूबर को एक वर्चुअल सत्संग का आयोजन किया था, जिसमें करनाल के मेयर और बीजेपी के कई नेताओं ने हिस्सा लिया था. करनाल की मेयर रेणु बाला गुप्ता, डिप्टी मेयर नवीन कुमार और सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्गी उनके ऑनलाइन सत्संग में शामिल हुए थे. यही नहीं रेणु बाला गुप्ता ने तो राम रहीम को 'पिता जी' कहते हुए संबोधित किया था.

ये भी पढ़ें- Gurmeet Ram Rahim Controversy: गुरमीत राम रहीम की परोल का हिमाचल से हरियाणा चुनाव तक है कनेक्शन! जानें- क्यों उठ रहे ये सवाल

हरियाणा के डिप्टी स्पीकर भी सत्संग में शामिल
वहीं हरियाणा के डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा ने अपनी चुनावी सफलता का श्रेय राम रहीम को दिया. उन्होंने कहा कि प्रशासन के विफल होने पर बाबाजी का आशीर्वाद काम करता है. डिप्टी स्पीकर ने दोषी डेरा प्रमुख राम रहीम को 'डैड' कहकर संबोधित किया और उसने उन्हें 'बेटा' कहकर आशीर्वाद दिया. हिसार मेयर गौतम सरदाना की पत्नी भी डेरा प्रमुख का आशीर्वाद लेती हुई नजर आईं. उन्होंने कहा, "वह उन्हें देखकर बेहद भाग्यशाली महसूस करती हैं." वहीं 25 अक्टूबर को बीजेपी के जींद से विधायक कृष्ण मिड्ढा को राम रहीम के सत्संग में भाग लेते देखा गया था.

हिमाचल प्रदेश के परिवहन मंत्री ने लिया आशीर्वाद 
इस बीच हिमाचल प्रदेश के परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर भी राम रहीम के सत्संग में शामिल हुए हैं. इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वे कहते दिख रहे हैं, "मैं एक मंत्री और विधायक हूं, मैं यहां आपका आशीर्वाद लेने आया हूं. जिस तरह से आप पंजाब और हरियाणा में नेक काम कर रहे हैं, उससे बड़ा कुछ नहीं हो सकता. मैं चाहता हूं कि हिमाचल प्रदेश के लोग जो आपको बहुत प्यार करते हैं. इसको आप हमेशा बनाए रखें. मुझे आशा है कि हमें आपका आशीर्वाद मिलेगा." आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होगा. वहीं आदमपुर उपचुनाव 3 नवंबर को होना है. इसके अलावा राज्य में जल्द ही पंचायत चुनाव भी होने हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget