एक्सप्लोरर

Punjab PSEB 12th Result 2024: आज जारी होंगे पंजाब बोर्ड 12वीं के रिजल्ट, एक क्लिक में ऐसे करें चेक

Punjab Board 12th Result 2024: पंजाब बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से 30 मार्च तक आयोजित की गई थीं. इस साल 12वीं की बोर्ड की परीक्षा में लगभग तीन लाख स्टूडेंट्स परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे.

PSEB 12th Result 2024: पंजाब बोर्ड के छात्रों का इंतजार आखिरकार अब खत्म होने वाला है. पंजाब बोर्ड बारहवीं के नतीजे आज (30 अप्रैल) को लगभग शाम चार बजे जारी हो सकते हैं. ऐसे में परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स पंजाब बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल कोड और रोल नंबर जैसे डिटेल्स भरना जरूरी होगा. पंजाब बोर्ड इंटर का रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें.

इन स्टेप्स को फॉलो कर देख सकते हैं रिजल्ट

स्टेप 1- रिजल्ट जारी होने के बाद, सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं.
स्टेप 2- होम पेज पर 'Punjab Board 12th Result 2024 link' पर क्लिक करें.
स्टेप 3- अब अपना रोल नंबर समेत जरूरी डिटेल्स दर्ज करके लॉग इन करें.
स्टेप 4- पंजाब बोर्ड इंटर रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें.
स्टेप 5- आगे के लिए रिजल्ट की प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें.

तीन लाख स्टूडेंट्स ने दी है परीक्षा 
बता दें कि पंजाब 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 13 फरवरी से 30 मार्च तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं. इस साल 12वीं की बोर्ड की परीक्षा में लगभग तीन लाख स्टूडेंट्स परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे. छात्रों को परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे. आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पंजाब बोर्ड रिजल्ट जारी करेगा. वहीं रिजल्ट जारी होने के अगले दिन लिंक एक्टिवेट किया जाता है. इसलिए स्टूडेंट्स कल बुधवार (1 मई) को अपना रिजल्ट चेक देख सकते हैं.

अगर आप अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं तो री-इवैल्युएशन के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं. इसके फॉर्म रिजल्ट आने के कुछ दिन बाद वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे. इसके साथ ही स्क्रूटनी भी करायी जा सकती है. एक या अधिकतम दो विषयों में फेल होते हैं तो कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के बाद क्या बीजेपी में शामिल होंगी किरण चौधरी? खुद साफ किया रुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड: CM मान बोले- नहीं बख्शा जाएगा कोई भी दोषी
परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड: CM मान बोले- नहीं बख्शा जाएगा कोई भी दोषी
पंजाब में SIR की अंतिम सूची जारी, 86 हजार वोटर आपात्र, 13.6 लाख नाम कटे
पंजाब में SIR के बाद वोटरों की संख्या 2.14 करोड़, हटाए गए 13.6 लाख नाम
मोहाली में पूर्व पार्षद के घर फायरिंग, जांच के घेरे में डॉनी बल गैंग
मोहाली में पूर्व पार्षद के घर फायरिंग, जांच के घेरे में डॉनी बल गैंग
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में पंजाब बंद का ऐलान, आरोपी अश्वनी के घर में लगाई आग
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में पंजाब बंद का ऐलान, आरोपी अश्वनी के घर में लगाई आग

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget