एक्सप्लोरर

Punjab Weather: पंजाब के कई जिलों में घने कोहरे और शीत लहर का अलर्ट जारी, 4 दिन बाद बारिश की संभावना

Punjab News: जम्मू-कश्मीर से आई ठंडी हवाओं ने पंजाब-चंडीगढ़ में ठंड बढ़ा दी है. नवांशहर में पहली बार जीरो डिग्री तापमान दर्ज हुआ है. कई जिलों में घना कोहरा और गंभीर शीत लहर का अलर्ट है.

Punjab Weather Update: जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के पहाड़ी इलाकों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड काफी बढ़ गई है. मंगलवार को इस मौसम के दौरान पहली बार नवांशहर में जीरो डिग्री तापमान दर्ज किया गया. इसके साथ ही न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे चले गए हैं.

न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 6.3 डिग्री कम दर्ज हो रहा है. आज यानी कि 14 जनवरी के लिए कोहरे और शीत लहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और यह हालात आगे भी बने रहने की संभावना है. 18 और 19 जनवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. हालांकि आज से स्कूल खुल रहे हैं.

6 जिलों में गंभीर शीत लहर की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक आज गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा और लुधियाना में घने से बहुत घने कोहरे की संभावना है. पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली) और मलेरकोटला में कई स्थानों ‘पर घना कोहरा रह सकता है. नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना और मानसा में कहीं-कहीं शीत लहर भी चल सकती है.

मौसम ज्यादातर सूखा रहने की संभावना है. हालांकि मंगलवार को अमृतसर में विजिबिलिटी जीरो, लुधियाना में 20 मीटर, बठिंडा में 500 मीटर, फरीदकोट में 50 मीटर और पटियाला में 40 मीटर दर्ज की गई. लुधियाना और पटियाला में कोल्ड-डे, जबकि गुरदासपुर में घना कोहरा दर्ज किया गया.

18 और 19 जनवरी को बारिश की संभावना

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर सुरिंदर पाल के मुताबिक अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा. इसके बाद तापमान धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. 15 जनवरी की रात से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है.

इस कारण वहां मौसम में तब्दीली आ सकती है. 16 और 17 जनवरी को पहाड़ी इलाकों में मौसम ठीक रहने की संभावना है. 18 और 19 जनवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है. इसके बाद धूप निकलनी शुरू हो जाएगी.

अगले तीन दिन मौसम कैसा रहेगा

15 जनवरी: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली) और मलेरकोटला में कहीं-कहीं घना कोहरा रहने की संभावना है. फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा में कहीं-कहीं शीत लहर चल सकती है. बारिश नहीं होगी.

16 जनवरी: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली) और मलेरकोटला में कहीं-कहीं कोहरा रहने की संभावना है. मौसम सूखा रहने की संभावना है.

17 जनवरी: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली) और मलेरकोटला में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रह सकता है. मौसम सूखा रहने की संभावना है, यानी बारिश नहीं होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget