एक्सप्लोरर

Punjab: अब गैंगस्टर्स की खैर नहीं, पंजाब-हिमाचल में क्राइम कंट्रोल के लिए दोनों राज्यों की पुलिस ने बनाया ये प्लान

Punjab News: पंजाब और हिमाचल में ड्रग्स तस्करी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. एनसीआरबी की एक रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब में हर एक लाख में से 33 लोग ड्रग्स तस्करी के धंधे से जुड़े हुए हैं.

Punjab/Himachal News: पंजाब और हिमाचल प्रदेश की पुलिस (Punjab, Himachal police) गैंगस्टरों (Gangsters) और अपराधियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाकर काम करेगी और दोनों राज्यों के प्रवेश और निकास बिंदुओं पर क्लोज्ड सर्किट टेलीविजन (सीसीटीवी) कैमरे लगाएगी. दोनों राज्यों के पुलिस महानिदेशकों (DGP) के बीच गुरुवार को यहां हुई समन्वय बैठक में यह निर्णय लिया गया.

अंतर्राज्यीय अपराध से निपटेंगे

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने हिमाचल प्रदेश के अपने समकक्ष संजय कुंडू को पंजाब और हिमाचल सीमा के माध्यम से ड्रग्स और अवैध शराब की तस्करी सहित संगठित अंतर्राज्यीय अपराध से निपटने के लिए पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया.

क्या बोले पंजाब डीजीपी गौरव यादव

दोनों राज्यों के बीच पूर्ण तालमेल और टीमवर्क का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों बलों को एक टीम के रूप में काम करना चाहिए और नवीनतम तकनीक का उपयोग करके बुनियादी पुलिस व्यवस्था को सक्रिय करना चाहिए और वास्तविक समय की जानकारी साझा करनी चाहिए.

हिमाचल डीजीपी ने दिया पंजाब पुलिस को आश्वासन

उन्होंने गैंगस्टरों और आपराधिक गिरोहों की गतिविधियों पर चर्चा करने के लिए दोनों राज्यों के जिला पुलिस प्रमुखों और एसएसपी के बीच लगातार बैठकें आयोजित करने का भी प्रस्ताव रखा, क्योंकि कई मुद्दे और अपराध पैटर्न एक जैसे और आपस में जुड़े हुए हैं. हिमाचल के डीजीपी कुंडू ने पंजाब पुलिस को सहयोग देने का आश्वासन दिया और कहा कि अंतर-राज्यीय संगठित अपराध को 'नॉक-आउट-पंच' देने के लिए आपसी समन्वय में काम करने का फैसला लिया गया है.

दोनों राज्यों में लगातार बढ़ रहे ड्रग्स तस्करी के मामले

बता दें कि पंजाब और हिमाचल में ड्रग्स तस्करी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की एक रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब में हर एक लाख में से 33 लोग ड्रग्स तस्करी के धंधे से जुड़े हुए हैं. वहीं पंजाब में लगभग 30 लाख लोग नशे के आदी है. पंजाब में हर साल लगभग 7500 करोड़ रुपए का ड्रग्स का कारोबार होता है. वहीं हिमाचल चिट्टे के कारोबार का हब बनता जा रहा है. हिमाचल के ग्रामीण इलाकों में चिट्टे का कारोबार खूब फल-फूल रहा है. बता दें कि चिट्टा एक ड्रग है जो बहुत महंगा होने के साथ-साथ सेहत के लिए बहुत खतरनाक होता है.

यह भी पढ़ें: Waris Punjab De Protest: अमृतपाल सिंह के समर्थकों की मांगों के आगे झुकी पंजाब पुलिस, लवप्रीत तूफान को करेगी रिहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget