एक्सप्लोरर

पंजाब के सरकारी स्कूलों में क्रांति, 23 लाख अभिभावकों का अभूतपूर्व समर्थन

Punjab News: पंजाब में आप सरकार की शिक्षा क्रांति के तहत 23 लाख अभिभावकों ने मेगा पीटीएम में भाग लेकर सरकारी स्कूलों पर भरोसा जताया. शिक्षकों और अभिभावकों ने बच्चों के भविष्य पर चर्चा की.

पंजाब में सरकारी स्कूलों की तस्वीर और तक़दीर बदल रही है. इसका सबसे बड़ा प्रमाण है, 23 लाख से अधिक अभिभावकों की ऐतिहासिक भागीदारी, जिन्होंने एक साथ अपने बच्चों के भविष्य के लिए स्कूलों का रुख किया. यह केवल एक पीटीएम नहीं थी, बल्कि पंजाब की शिक्षा व्यवस्था में भरोसे, सहभागिता और बदलाव की एक मजबूत मिसाल थी.

सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी सरकार ने शिक्षा को सिर्फ़ सरकारी योजना नहीं, बल्कि जन आंदोलन बना दिया है. चौथी मेगा पेरेंट- टीचर मीटिंग में जिस तरह से मातापिता, शिक्षक और स्कूल प्रबंधन एक साथ जुड़े, उसने यह साफ़ कर दिया कि अब सरकारी स्कूलों को लेकर सोच पूरी तरह बदल चुकी है.

राज्य भर के 7500 से अधिक सरकारी स्कूलों में आयोजित इस मेगा पीटीएम में अभिभावकों ने खुलकर शिक्षकों से संवाद किया, बच्चों की पढ़ाई, व्यवहार और भविष्य की योजनाओं पर बात की. कई अभिभावकों ने माना कि पहले वे सरकारी स्कूलों से दूर रहते थे, लेकिन आज वही स्कूल उनके बच्चों को बेहतर शिक्षा, सुरक्षित माहौल और आत्मविश्वास दे रहे हैं.

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने खुद स्कूलों में जाकर इस पहल का नेतृत्व किया. उन्होंने बताया कि यह सिर्फ़ मीटिंग नहीं, बल्कि मां- पिता की भागीदारी की एक ठोस पहल है, जिसमें अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई का सक्रिय हिस्सा बनाया जा रहा है. 40 हज़ार से ज़्यादा शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण देकर यह सुनिश्चित किया गया कि बातचीत सकारात्मक, सम्मानजनक और समाधान आधारित हो.

‘आप’ पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया की मौजूदगी ने इस कार्यक्रम को और मजबूती दी. उन्होंने कहा कि जब मातापिता सरकारी स्कूलों पर भरोसा करते हैं और इतनी बड़ी संख्या में जुड़ते हैं, तो यह किसी भी सरकार के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होती है.

इस पीटीएम में सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि बच्चों के मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक विकास पर भी बात हुई. शिक्षकों और अभिभावकों ने मिलकर यह तय किया कि घर और स्कूल मिलकर बच्चों को कैसे बेहतर माहौल दे सकते हैं. कई जगहों पर अभिभावकों ने शिक्षकों की मेहनत की खुलकर सराहना की और कहा कि आज सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों से कम नहीं, बल्कि कई मामलों में उनसे बेहतर हैं.

23 लाख अभिभावकों की मौजूदगी यह बताती है कि पंजाब की जनता अब बदलाव को महसूस कर रही है. सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का स्तर, स्कूलों का इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षकों की प्रतिबद्धता और सरकार की नीयत - सब कुछ ज़मीन पर दिख रहा है.

यह मेगा पीटीएम सिर्फ़ एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि उस भरोसे की कहानी है जो आम आदमी पार्टी सरकार ने पंजाब के सरकारी स्कूलों में पैदा किया है. यह साबित करता है कि जब सरकार ईमानदारी से शिक्षा पर काम करती है, तो जनता खुद आगे बढ़कर उसका साथ देती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget