एक्सप्लोरर

मान सरकार के प्रयासों से उड़ान भर रहा पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का प्रयास है कि पंजाब की धरती से देश- विदेश आने-जाने वाले लोगों को किसी भी तरह की समस्या का सामना ना करना पड़े. इसके लिए कई नीतियां बनाई गई और उन्हें लागू किया जा रहा है. 

अपना पंजाब तरक्की की नई कहानी लिख रहा है. पंजाब उन्नति की उड़ान भर रहा है. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में खुशहाली के एक्सप्रेस पर रफ्तार भर रहा है.

बिजली, पानी और सड़क की शानदार व्यवस्था तो पंजाब में मौजूद है ही. शानदार शिक्षा, उन्नत स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकारी कार्यों की आसान उपलब्धता ने पंजाब के नागरिकों का जीवन आसान कर दिया है. 

इस सबका श्रेय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के पंजाब के विकास और नागरिकों की खुशहाली के लिए उठाए गए दूरगामी कदमों को जाता है. 

हवाई अड्डों को सौगात 
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयासों का पंजाब में बड़ा असर दिख रहा है. पंजाब में सड़कों को दुरुस्त करने के साथ सरकारी बसों का बेड़ा बढ़ाया गया है. पंजाब में बड़ी संख्या ने नागरिक दूसरे देशों से नियमित आवागमन करते हैं. इसके लिए मान सरकार राज्य में एयर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत की दिशा में प्रयासरत है. 

राज्य में हवाई सेवाएं सुदृढ़ करने की दिशा मे जालंधर के आदमपुर में तकरीबन 150 करोड़ रुपये की लागत से एक नया टर्मिनल भवन बनाया गया है. इसके साथ ही एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी के लिए तकरीबन 15 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है. 

इसी तरह हलवारा में शहीद सराभा हवाई अड्डे से संबंधित सभी कार्य लगभग पूरा हो चुका है. जल्द ही पंजाब के निवासियों को इन दोनों हवाई अड्डों से आवागमन की सुविधा मिलेगी. इन हवाई अड्डों के संचालन से क्षेत्र का भी तेजी से विकास होगा.

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की सौगात
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का प्रयास है कि पंजाब की धरती से देश- विदेश आने-जाने वाले लोगों को किसी भी तरह की समस्या का सामना ना करना पड़े. इसके लिए कई नीतियां बनाई गई और उन्हें लागू किया जा रहा है. 

इसी क्रम में अमृतसर से कुआलालंपुर के लिए 2 और मिलान 1 अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू की गई है. इसके साथ ही बठिंडा से भी फिर से उड़ाने शुरू हो गई हैं. मान सरकार द्वारा पंजाब की भूमि से यूरोपीय देशों के बीच सीधी हवाई सेवाओं को बढ़ाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. 

अपग्रेड किए जा रहे प्रशिक्षण संस्थान 
पंजाब के युवा आसानी से हवाई जहाज उड़ाने का प्रशिक्षण ले सकें, इसके लिए मान सरकार हर जरूरी कदम उठा रही है. पंजाब में स्थापित पटियाला एविएशन क्लब और अमृतसर एविएशन क्लब के लिए एक मल्टी-इंजन विमान और दो सिम्युलेटर खरीदे जा रहे हैं. इनका उपयोग पायलट्स को प्रशिक्षण देने में किया जाएगा. 

मान सरकार के कार्यों से पंजाब में हवाई सेवाओं का क्षेत्र उड़ान भर रहा है. आने वाले समय में इस क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार की असीम संभावनाएं और नागरिकों के सुलभ हवाई सेवाएं उपलब्ध रहेंगी.

डिस्क्लेमर: ये फीचर आर्टिकल है. एबीपी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड और/या एबीपी लाइव किसी भी तरह से इस लेख की सामग्री और/या इसमें व्यक्त विचारों का समर्थन नहीं करता है. हम किसी भी तरह से इस लेख में कही गई सभी बातों और/या इसमें बताए गए/प्रदर्शित विचारों, राय, घोषणाओं आदि की पुष्टि नहीं करते. एबीपी न्यूज़ इसके लिए जिम्मेदार और/या उत्तरदायी नहीं होगा. दर्शकों को सलाह दी जाती है कि वह अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए फैसला लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
भगवंत मान को 3 घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया! 50 हजार का जुर्माना भी लगाया
भगवंत मान को 3 घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया! 50 हजार का जुर्माना भी लगाया

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget