एक्सप्लोरर

पंजाब: CM भगवंत मान ने हेलीकॉप्टर राहत कार्यों में लगाया, खुद पूरी कैबिनेट के साथ फील्ड पर उतरे

Punjab Floods: पंजाब में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार राहत कार्य में जुटी है. मुख्यमंत्री खुद प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार इस कठिन आपदा को एकजुट होकर जनता के लिए राहत और पुनर्वास के अभियान में बदल चुकी है. बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में मुख्यमंत्री खुद ज़मीनी हालात का जायज़ा ले रहे हैं, जबकि पूरी कैबिनेट और प्रशासनिक अमला चौबीसों घंटे मोर्चा संभाले हुए है. यह सिर्फ एक आपातकालीन प्रतिक्रिया नहीं बल्कि एक ज़िम्मेदार और संवेदनशील सरकार का जीवंत उदाहरण है, जो संकट की घड़ी में हर पंजाबी के साथ खड़ी है.

मुख्यमंत्री मान ने गुरदासपुर और पठानकोट के बाढ़ग्रस्त गांवों में पहुंचकर न सिर्फ पीड़ितों से मुलाकात की, बल्कि हर परिवार को भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार उन्हें हर हाल में राहत पहुंचाएगी. उन्होंने अफसरों को सख्त निर्देश दिए कि राहत और बचाव कार्यों में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर व्यक्ति की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए.

पूरी कैबिनेट को सौंपी गई ज़िम्मेदारी

मान सरकार ने बाढ़ राहत कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं. राज्य प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि वह 24x7 ज़मीनी स्तर पर निगरानी बनाए रखे और हर प्रभावित गांव में राहत पहुंचे. पूरी कैबिनेट को ज़िम्मेदारी सौंपी गई है कि वे फील्ड में रहकर हालात पर नजर रखें और सीधा जनता से संवाद बनाए रखें.

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए अपने निजी हेलीकॉप्टर को भी राहत कार्यों के लिए समर्पित कर दिया. यह हेलीकॉप्टर गुरदासपुर और पठानकोट जैसे क्षेत्रों में फंसे लोगों को तेज़ी से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में इस्तेमाल हो रहा है. इससे स्पष्ट है कि यह सरकार केवल आदेश नहीं देती, बल्कि खुद मोर्चे पर डटी रहती है.

जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक ने भी प्रभावित गांवों का दौरा कर प्रशासन के साथ मिलकर राहत सामग्री बांटी और स्थानीय व्यवस्थाओं की समीक्षा की. सरकार का हर मंत्री, हर जिला प्रशासन, हर आपदा राहत इकाई, चाहे वह

सेना हो, बीएसएफ, एनडीआरएफ या एसडीआरएफ सभी एक ही लक्ष्य के लिए समर्पित हैं, हर पंजाबी को सुरक्षित रखना.

रणजीत सागर डैम से छोड़े गए 1,10,000 क्यूसेक पानी के कारण रावी नदी का जलस्तर बढ़ा है, जिससे कई गांव में पानी पहुंच चुका हैं. लेकिन राहत कार्यों की तत्परता के चलते गुरदासपुर के गांव जग्गोचक टांडा से 70 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया और पठानकोट के गांव तास में फंसे परिवार को निकालने के लिए विशेष अभियान चलाया गया.

दवाइयों, भोजन और ठहरने की की गई है पूरी व्यवस्था

सरकार ने राहत शिविरों और लंगर की व्यवस्था भी पुख्ता की है. नरोट जैमल सिंह और तारागढ़ के स्कूलों में लंगर सेवा शुरू की गई है, जबकि कीड़ी खुर्द, कथलौर, ठूठोवाल, बमियाल, बनी लोधी, और फिरोज़पुर कलां सहित कई गांवों में राहत केंद्र संचालित हो रहे हैं. गुरदासपुर के मराड़ा, बाहमणी, गाहलड़ी और गुरुद्वारा श्री टाहली साहिब को राहत शिविरों में बदला गया है, जहां दवाइयों, भोजन और ठहरने की पूरी व्यवस्था की गई है.

मुख्यमंत्री मान पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि किसानों और प्रभावित परिवारों को विशेष गिरदावरी के बाद पूरा मुआवज़ा दिया जाएगा. सरकार का रुख स्पष्ट है, संकट कितना भी बड़ा क्यों न हो, पंजाब सरकार और उसका हर कर्मचारी, हर मंत्री, हर संसाधन सिर्फ जनता की सेवा में समर्पित रहेगा.

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और नदियों-नालों के किनारों से दूर रहें. उन्होंने यह भी कहा कि यह समय राजनीति का नहीं, सेवा का है और मान सरकार ने इस सेवा धर्म को पूरी ताकत और प्रतिबद्धता के साथ निभाया है.

आज जब पूरा देश यह देख रहा है कि कैसे एक राज्य सरकार आपदा की घड़ी में भी लोगों की रक्षा में संलग्न है, तब पंजाब की भगवंत मान सरकार एक उदाहरण बनकर उभर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
Embed widget