एक्सप्लोरर

Punjab के सीएम भगवंत मान की पत्नी की सुरक्षा में तैनात होंगे 40 जवान, इस कारण ADG ने जारी किया फरमान

Gurpreet Kaur Security: पंजाब के सीएम भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर की सुरक्षा को बढ़ाने का आदेश ADG ने जारी किया है. पहले उनकी सुरक्षा में 15 सुरक्षाकर्मी तैनात थे, जिनकी संख्या को बढ़ाकर 40 कर दिया गया है.

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) की पत्नी की सुरक्षा में बड़ा इजाफा किया गया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर (Gurpreet Kaur) की सुरक्षा में अब 40 पुलिस सुरक्षाकर्मियों का पहरा रहेगा. पहले गुरप्रीत कौर के साथ 15 पुलिस सुरक्षाकर्मी रहते थे. एडीजीपी स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट एके पांडेय ने यह आदेश जारी है. एडीजीपी ने सभी जिला प्रमुखों को आदेश जारी कर इसकी सख्ती से पालन करने की हिदायत दी है. वहीं सुरक्षा बढ़ाए जाने को लेकर अब बीजेपी आप सरकार पर सवाल उठा रही है.

ADG ने जारी किया आदेश

एडीजीपी एके पांडेय की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि सीएम की पत्नी अक्सर पंजाब के अलग-अलग जिलों में जाती है. इस दौरान कई लोग उनका सुरक्षा घेरा तोड़कर उनके पास पहुंच जाते है. जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर खतरा रहता है. इसी वजह से उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है. ताकि सुरक्षा में सेंधमारी ना हो सके. एडीजीपी के द्वारा जारी पत्र में आगे कहा गया है कि सीएम की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर की सुरक्षा में कम से कम 20 से 24 कर्मचारी लगाए जाएं, जिनमें 2/3 पुरुष कर्मचारी तो 1/3 महिला कर्मचारी हो. वही उनके सुरक्षा घेरे में एक इंस्पेक्टर स्तर का अधिकारी होना चाहिए जो लोगों को आसानी से नियंत्रित कर सके और साथ ही किसी भी विपरीत स्थिति से निपट सके. 

15 कर्मचारी हमेशा रहेंगे साथ

एडीजीपी एके पांडेय की तरफ से बताया गया है कि सीएम की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर की सुरक्षा में 15 कर्मचारी हमेशा दो जिप्सी और एक स्कार्पियो में उनके साथ रहेंगे जो उन्हें अंदरूनी सुरक्षा घेरा प्रदान करेंगे. इसके अलावा 20 से 24 सुरक्षाकर्मी जिस जिले में उनका काफिला जाएगा, वहां के अधिकारियों की तरफ से मुहैया करवाए जाएंगे. एडीजीपी की तरफ से कहा गया है कि सुरक्षा में कोई चूक ना हो इसके लिए पहले से ही संबंधित जिलों को जानकारी दी जाएगी. वही सुरक्षा में तैनात किसी भी सुरक्षाकर्मी को अगर छुट्टी पर जाना होगा तो उसे डीएसपी हेडक्वार्टर से छुट्टी लेनी होगी.

आपको बता दें कि सीएम की पत्नी की सुरक्षा बढ़ाएं जाने को लेकर बीजेपी के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सुरक्षा ना लेने और वीआईपी कल्चर खत्म की बातें करने वाले आज जंबो सुरक्षा ले रहे है. एक तरफ पंजाब की जनता खुद के लिए खतरा महसूस कर रही दूसरी तरफ पंजाब सरकार के नेता अपनी सुरक्षा बढ़वा रहे है.

यह भी पढ़ें: Panipat: 'मौत वाली चिट्ठी', शादी से पांच दिन पहले युवक को परिवार सहित गोली मारने की मिली धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget