एक्सप्लोरर

पंजाब बजट की तारीख का ऐलान, कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर भी मुहर 

Punjab Budget: पंजाब में 21-28 मार्च को बजट सत्र चलेगा. वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने इसकी घोषणा की है. कैबिनेट बैठक में विद्यार्थियों के लिए 'English for Work' कोर्स का भी फैसला लिया गया है.

Punjab Budget 2025: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार (13 मार्च) को अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ अहम बैठक की. इस बैठक में तय किया गया कि पंजाब बजट 2025-26 के लिए विधानसभा सत्र की शुरुआत 21 मार्च से होगी और 28 मार्च तक सत्र चलेगा. बैठक में मंजूरी मिलने के बाद वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने बजट सेशन की तारीखों का ऐलान किया. 

वहीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी बजट सत्र को लेकर जानकारी साझा की है. उन्होंने बताया, "आज पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई गई, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए. 21 मार्च से 28 मार्च तक बजट सेशन बुलाने को मंजूरी दी गई है. सरकारी कॉलेज के विद्यार्थियों के अंग्रेज़ी सीखने के लिए 'English for Work' कोर्स लागू करने की भी हरी झंडी दी गई है."

इसके अलावा, सीएम भगवंत मान ने जानकारी दी है कि विद्यार्थियों को तकनीकी प्रशिक्षण देने के लिए पंजाब भर में 40 'हुनर शिक्षा स्कूल' खोलने को भी बैठक में मंजूर किया गया है. वहीं, साल 2022-2024 के लिए रक्षा सेवाएं भलाई विभाग की सालाना प्रशासनिक रिपोर्ट्स को सहमति दी गई."

26 मार्च को पेश होगा पंजाब का बजट
बजट सत्र 21 मार्च से 28 मार्च तक जारी रहेगा, जिसके बीच में 2 दिन की छुट्टी होगी. बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल का भाषण होगा, जिसके बाद सेशन शुरू किया जाएगा और बजट पर बहस होगी. इसके बाद शनिवार और रविवार को छुट्टी होगी. सोमवार को फिर से बजट सेशन शुरू होगा. फिर, 26 मार्च को पंजाब का आम बजट पेश किया जाएगा.

वित्त मंत्री ने यह जानकारी भी दी है कि अगर जरूरत पड़ी तो सत्र बढ़ाए जा सकते हैं. आमतौर पर बजट सत्र 15 से 20 दिन तक चलते हैं, लेकिन यह सेशन एक हफ्ते का है.

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
क्या पंजाब में बीजेपी- अकाली दल का फिर से होगा गठबंधन? इस बात से अटकलें तेज
क्या पंजाब में बीजेपी- अकाली दल का फिर से होगा गठबंधन? इस बात से अटकलें तेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget