एक्सप्लोरर

Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana: पंजाब में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना, नांदेड़ रवाना होंगे श्रद्धालु

Mukhyamantri Tirth Yatra Scheme: दिल्ली के बाद पंजाब में भी आप सरकार मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की शुरुआत करने जा रही है. इसके तहत श्रद्धालुओं को हिंदू और सिख धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी.

Punjab News: पंजाब में सोमवार को गुरु नानक देव प्रकाश पर्व से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की शुरुआत होने वाली है. इस यात्रा की शुरुआत के अवसर पर अमृतसर की गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में एक स्टेट लेवल कार्यक्रम रखा गया है. इसमें आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) भी पहुंचने वाले थे. लेकिन, धुरी में जनसभा के चलते अब इस यात्रा को कैबिनेट मंत्री कुलदीप धारीवाल और मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ रवाना करने वाले हैं.

पंजाब सरकार की तरफ से श्रद्धालुओं को भेजने से लेकर आने तक के सारे इंतजाम किए जा रहे हैं. बसों का इंतजाम पंजाब रोडवेज करेगी. इसके अलावा ट्रेनों के लिए IRCTC से सहायता ली जा रही है. यहीं नहीं यात्रा पर जाने वाले पंजाब के श्रद्धालुओं को एसी धर्मशालाओं में ठहराया जाएगा. इसके साथ ही उन्हें खाने की किट भी मुहैया करवाई जाएगी. श्रद्धालु स्थल पर पहुंचेंगे तो उन्हें वहां के बारे में जानकारी देने के लिए उनकी भाषा के गाइड की व्यवस्था की गई है.

करीब 50 हजार लोग करेंगे तीर्थ यात्रा

आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार की तरफ से एक साल में करीब 50 हजार लोगों को तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी. इसके लिए सरकार ने एक कमेटी का गठन किया है. इसके लिए धार्मिक यात्रा पर जाने वाले लोगों को फॉर्म उपलब्ध करवाए जाएंगे. इन फॉर्मों पर धार्मिक यात्रा के लिए जाने वाले लोगों को विधायक के साइन और मुहर लगवानी होगी. जिसके बाद इसे जिले की डीसी कार्यालयों में जमा करवाया जाएगा. इसके बाद कमेटी की तरफ से यात्रियों की लिस्ट तैयार की जाएगी.

हिंदू-सिख धार्मिक स्थलों की करवाई जाएगी यात्रा

पंजाब में शुरू हो रही मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत हिंदू और सिख धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी. श्रद्धालुओं को श्री हजूर साहिब, श्री पटना साहिब, मथुरा, वृंदावन, वाराणसी की यात्रा ट्रेनों के माध्यम से करवाई जाएगी. इसके अलावा बसों के माध्यम से अमृतसर साहिब,श्री आनंदपुर साहिब, तलवंडी साबो, नैना देवी, माता ज्वाला जी, चिंतपूर्णी देवी, माता वैष्णो देवी, खाटू श्याम धाम, सालासर बालाजी धाम की यात्रा करवाने की प्लानिंग बनाई गई है.

यह भी पढ़ें: Farmer Protest: चंडीगढ़ की सीमाओं पर किसानों ने डाला डेरा, गाड़े टेंट और लगाया लंगर, भारी संख्या में पुलिस तैनात

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget