एक्सप्लोरर

Haryana: गुरुग्राम प्रशासन और 8 औद्योगिक संस्थानों के बीच हुआ MOU, DC निशांत कुमार यादव ने दी अहम जानकारी

Gurugram News: गुरुग्राम में जिला प्रशासन व आठ विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के बीच एमओयू किया गया है. इससे गुरुग्राम समेत आसपास के जिलों में शिक्षा, स्वास्थ और खेल क्षेत्रों को नई गति मिल पाएगी.

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम के साथ लगते जिलों में शैक्षणिक संस्थानों के बुनियादी ढांचे का विकास, खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, बरसात जल प्रबंधन सहित स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों को लेकर गुरुग्राम डीसी निशांत कुमार यादव ने बैठक है. गुरुग्राम डीसी हरियाणा सीएसआर ट्रस्ट के संयुक्त सचिव भी हैं. डीसी की उपस्थिति में गुरुग्राम लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला प्रशासन व आठ विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के बीच एमओयू हुआ.

शिक्षा, स्वास्थ और खेल क्षेत्रों को मिलेगी नई गति 
इस दौरान हरियाणा सीएसआर ट्रस्ट के वाइस चेयरमैन बोधराज सीकरी व एडिशनल सीईओ गौरव सिंह मौजूद रहे. इस दौरान डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि जिला प्रशासन के साथ हुए आठ महत्वपूर्ण एमओयू के तहत गुरुग्राम जिला सहित प्रदेश के अन्य जिलों में शिक्षा व स्वास्थ्य सहित खेल के क्षेत्र में हरियाणा सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को एक नई गति मिलेगी. इसके साथ-साथ गुरुग्राम के डीसी निशांत कुमार यादव ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षण संस्थानों के बुनियादी ढांचे के विकास व खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पूरी गंभीरता के साथ धरातल पर कार्य किया जा रहा है. 

बड़े बदलाव का कारक बनेगा ये एमओयू
गुरुग्राम डीसी ने कहा कि आठ संस्थानों के साथ हुआ यह समझौता ज्ञापन निश्चित रूप से गुरुग्राम सहित अन्य जिलों में बदलाव के बड़ा कारक बनेगा. उन्होंने आठ एमओयू की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इसमें डीएलएफ संस्थान की ओर से जिला पशुपालन विभाग को एक पशु एम्बुलेंस उपलब्ध कराई जाएगी. वहीं आरएसपीएल संस्थान द्वारा वर्षा जल संचयन प्रणाली में सहयोग किया जाएगा. इसी क्रम में जमालपुर ग्राम परियोजना व जिला झज्जर में स्वास्थ्य परियोजना के लिए पावरग्रिड का सहयोग लिया जाएगा.

खेल उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे 
डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा कि जिला पुस्तकालय गुरुग्राम में लाइब्रेरी सह कौशल केंद्र की स्थापना के लिए रीड इंडिया व गांव घाटा स्थित सरकारी स्कूल के बुनियादी ढांचा विकास के लिए गुरुग्राम मिलेनियम सिटी राउंडटेबल के साथ समझौता ज्ञापन हुआ है. इसी प्रकार जिला के दो राजकीय विद्यालय में खेल सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए स्पोर्ट्ज़ विलेज फाउंडेशन द्वारा खेल उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे. गुरुग्राम के डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि राजकीय विद्यालय में बुनियादी ढांचों के विकास के लिए कार्य किए जाएंगे. एमओयू में जिला नूहं में नेट क्रैकर टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से स्पिरुलिना-आधारित उत्पादों का कार्यान्वयन व निप्पॉन एक्सप्रेस द्वारा जिला भिवानी में स्थित मीठी गांव के राजकीय विद्यालय में बुनियादी ढांचों के विकास के कार्य किए जाएंगे. 

यह भी पढ़ें: Haryana Politics: 'यूज एंड थ्रो वाली पार्टी है BJP' पूर्व मंत्री जगदीश यादव का बड़ा जुबानी हमला, अब कांग्रेस में होंगे शामिल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब SIR में काटे गए 13 लाख से ज्यादा नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी
पंजाब SIR में काटे गए 13 लाख से ज्यादा नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी
परगट सिंह ने संभाली पंजाब कांग्रेस की कमान, टिकट बंटवारे पर क्या बोले?
परगट सिंह ने संभाली पंजाब कांग्रेस की कमान, टिकट बंटवारे पर क्या बोले?
तरनतारन में दिनदहाड़े ASI की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
तरनतारन में दिनदहाड़े ASI की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
लुधियाना: शहीद भगत सिंह की फोटो वाली वोटर ID, पूर्व MLA का आरोप, जांच की मांग
लुधियाना: शहीद भगत सिंह की फोटो वाली वोटर ID, पूर्व MLA का आरोप, जांच की मांग

वीडियोज

राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget