एक्सप्लोरर

पंजाब के मोहाली में 3 मंजिला इमारत गिरने से 4 लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Mohali Building Collapse: इमारत के पास वाली बिल्डिंग में काम चल रहा था, जिसमें खुदाई की वजह ये तीन मंजिला इमारत ढह गई. इमारत ढहने की वजह आसपास हो रही खुदाई को बताया जा रहा है.

Mohali Building Collapse: पंजाब के मोहाली में तीन मंजिला इमारत ढह गई. बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर जिम था. मलबे में चार लोग दबे हुए हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. बताया जा रहा है कि पास वाली बिल्डिंग में काम चल रहा था, जिसमें खुदाई हुई. इसी वजह से बिल्डिंग गिरी है.

बताया जा रहा है कि बहुमंजिला इमारत मोहाली के सोहना इलाके में गिरी है. शुरुआत में यह पता नहीं चल पा रहा था कि इसके अंदर कितने लोग दबे हैं लेकिन प्रशासन ने आशंका जताई थी कि इसने अंदर लोग दबे हो सकते हैं. दुर्घटनास्थल का वीडियो सामने आया है जिसमें जेसीबी मशीनें मौके पर नजर आ रही हैं और मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है. आसपास काफी भीड़ जुटी हुई है.

दुर्घटना पर पुलिस का बयान

मोहाली के एसएसपी दीपक पारीक ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, ''बिल्डिंग गिरने की खबर मिली है. अभी पता नहीं है कि कितने लोग दबे हुए हैं. क्योंकि लगातार ऑपरेशन चल रहा है. एनडीआरएफ की टीम, जेसीबी मशीन और हमारी टीम लगी हुई है. पब्लिक भी सहयोग कर रही है. कोई अंदर फंसा होगा तो निकाल लिया जाएगा. जल्द ही क्लीयर हो जाएगा. बिल्डिंग गिरने का टेक्निकल रीजन आगे पता चलेगा.''

दुर्घटना के वक्त जिम में मौजूद थे कुछ युवक

शुरुआती जानकारी के मुताबिक बिल्डिंग तब गिरी जब नजदीक में एक बेसमेंट को खोदा जा रहा था. पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक सोहना गांव के पूर्व सरपंच परविंद सिंह सोहना ने बताया कि उन्हें पता चला कि जिम को नकुसान हुआ है और घटना के वक्त कुछ युवक जिम में थे. 

पूर्व सरपंच ने आगे बताया, ''अभी तक हमें नहीं पता कि क्या हुआ है. हम पता लगा रहे हैं कि कोई फंसा तो नहीं और प्रशासन से राहत कार्य में तेजी लाने की अपील कर रहे हैं.'' 

ये भी पढ़ें- Punjab Nagar Nigam Chunav: पंजाब में 5 निगमों, 44 परिषद और पंचायतों के लिए मतदान शुरू, 3336 उम्मीदवार अजमा रहे किस्मत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget