एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir Election: जम्मू कश्मीर में बीजेपी की पहली ही लिस्ट पर बवाल, मिली इस्तीफे की धमकी, अब क्या करेगी पार्टी?

Jammu Kashmir Assembly Elections 2024: जम्मू-कश्मीर में बीजेपी के लिए प्रत्याशियों की सूची में बदलाव करना भारी पड़ गया है. इस बदलाव से कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी देखी जा रही है.

Jammu Kashmir BJP Protest: बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों में से 44 सीटों के प्रत्याशियों के नाम का ऐलान सोमवार को किया लेकिन थोड़ी देर में ही इसे वापस ले लिया. इसके बाद ताजा लिस्ट जारी की गई लेकिन इसमें केवल 15 प्रत्याशियों के नाम ही हैं जिसकी घोषणा पहले चरण के लिए की गई है. हालांकि पहले चरण के लिए प्रत्याशियों के नाम में कोई बदलाव नहीं किया गया. इसके बाद एक और लिस्ट जारी की गई जिसमें कोकेरनाग के प्रत्याशी चौधरी रौशन हुसैन गुज्जर का नाम है.

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इस सूची पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और विशेष रूप से वे जम्मू उत्तर सीट पर ओमी खजुरिया की जगह श्याम लाल शर्मा को टिकट दिए जाने से नाराज हैं. इसको लेकर पार्टी के जम्मू दफ्तर में प्रदर्शन हुआ. इसमें कार्यकर्ता नाम बदलने की मांग करते हुए इस्तीफे की धमकी भी दे रहे हैं. प्रदर्शन को देखते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं की शिकायत का समाधान करने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे.

बीजेपी बनाम इंडिया गठबंधन का चुनाव
बता दें कि बीजेपी ने अकेले ही चुनाव लड़ने का फैसला किया है. बीजेपी 2014 चुनाव में अकेले उतरी थी और उसने 25 सीटें जीती थीं. जबकि कांग्रेस ने फारूक अब्दुल्ला की नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन किया है. जबकि इस गठबंधन को पीडीपी का भी सहयोग मिल रहा है. उधर, सीट साझेदारी को लेकर कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता मतभेद दूर करने की कोशिश कर रहे हैं.  

तीन चरणों में चुनाव 
जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव कराए जाएंगे. सितंबर की 18 और 25 तारीख को मतदान होंगे और आखिरी चरण का मतदान 1 अक्टूबर को होगा और मतगणना 4 अक्टूबर को कराई जाएगी. इस बीच गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को लद्दाख में पांच नए जिलों की घोषणा की है जिसमें जन्कसर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगतांग हैं. इसका उद्देश्य शासन की व्यवस्था और दुरुस्त करना और स्थानीय लोगों तक विकास पहुंचाना है. लद्दाख 2019 में जम्मू-कश्मीर से अलग होकर केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया है.

ये भी पढ़ें- Jammu Kashmir Election: नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 18 सीटों पर जारी की लिस्ट, कितने हिंदू चेहरों को टिकट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड: CM मान बोले- नहीं बख्शा जाएगा कोई भी दोषी
परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड: CM मान बोले- नहीं बख्शा जाएगा कोई भी दोषी
पंजाब में SIR की अंतिम सूची जारी, 86 हजार वोटर आपात्र, 13.6 लाख नाम कटे
पंजाब में SIR के बाद वोटरों की संख्या 2.14 करोड़, हटाए गए 13.6 लाख नाम
मोहाली में पूर्व पार्षद के घर फायरिंग, जांच के घेरे में डॉनी बल गैंग
मोहाली में पूर्व पार्षद के घर फायरिंग, जांच के घेरे में डॉनी बल गैंग
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में पंजाब बंद का ऐलान, आरोपी अश्वनी के घर में लगाई आग
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में पंजाब बंद का ऐलान, आरोपी अश्वनी के घर में लगाई आग

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget