एक्सप्लोरर

Haryana-Punjab Rain Forecast: हरियाणा-पंजाब में प्रचंड गर्मी का सितम जारी, कब होगी बारिश? IMD ने दिया बड़ा अपडेट

Haryana-Punjab Weather Today: हरियाणा-पंजाब और चंडीगढ़ भीषण गर्मी की चपेट में हैं. यहां अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त से नजर आ रहा है.

Haryana-Punjab Weather Update: हरियाणा और पंजाब में भीषण गर्मी का सितम जारी है. हरियाणा के सिरसा का तापमान सोमवार को 48.4 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा. नौतपा के तीसरे दिन ने हरियाणा में 26 साल का रिकॉर्ड तोड दिया. इसी बीच मौसम विभाग की मानें तो अगले 4 दिन तक रात का पारा भी बढ़ने वाला है. वहीं पंजाब में नौतपा के दौरान अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ भी अत्यधिक गर्म मौसम रहा. वहां अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया.

हरियाणा में कहां कितना रहा तापमान?
हरियाणा के सिरसा में तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं महेंद्रगढ़ में भी पारा 47.5 डिग्री पर पहुंच गया. पूरा हरियाणा भीषण गर्मी की चपेट में है. रोहतक में अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस, झज्जर में 47 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 45.5 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में 46 डिग्री सेल्सियस, फरीदाबाद में 46.9 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 44.2 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 46.3 डिग्री सेल्सियस, जबकि अंबाला में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पंजाब में कितना दर्ज हुआ तापमान?
पंजाब के अमृतसर में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बठिंडा में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लुधियाना में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, पटियाला में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 45.1 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 45.6 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 43.5 डिग्री सेल्सियस, फिरोजपुर में 45.7 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आज पंजाब के शहरों का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के पार होने की संभावना है. ऐसे में आज 46 साल पुराने रिकॉर्ड के टूटने का अनुमान है.

गर्मी से अभी राहत नहीं
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में अभी गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. 29 जून तक प्रदेश के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही 30 मई को येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान लू से भी राहत नहीं मिलने वाली है.

31 मई से बदल सकता है मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा-पंजाब के अलग-अलग जिलों में 31 मई से बादल छाए रहने का अनुमान है. वहीं एक और दो जून को आंधी के अलावा बारिश होने की संभावना है. 

यह भी पढ़ें: 'पंजाब बनेगा हीरो, इस वारी आप नू 13-0', पंजाब के खन्ना में राघव चड्ढा की रैली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
पंजाब चुनाव: AAP विधायकों के कटेंगे टिकट? मंथन के बाद जारी होगी कैंडिडेट लिस्ट
पंजाब चुनाव: AAP विधायकों के कटेंगे टिकट? मंथन के बाद जारी होगी कैंडिडेट लिस्ट
पंजाब में कांग्रेस को घेरने के लिए BJP का नया प्लान, 2027 में पड़ेगा असर?
पंजाब में कांग्रेस को घेरने के लिए BJP का नया प्लान, 2027 में पड़ेगा असर?
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget