एक्सप्लोरर

Anil Vij: ‘डूबेगी कश्ती तो डूबेंगे सारे, ना तुम ही बचोगे ना...’, अनिल विज ने पोस्ट कर किस पर कसा तंज?

Anil Vij News: हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कई मुद्दों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते नजर आते हैं. वहीं आज उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर तंज कसा है.

Anil Vij Latest News: हरियाणा के पूर्व गृह और स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी नेता अनिल विज अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चाओं में रहते हैं. वे लगभग हर मद्दे पर कांग्रेस को घेरते है. इसी बीच अनिज विज ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि डूबेगी कश्ती तो डूबेंगे सारे, ना तुम ही बचोगे ना साथी तुम्हारे. विज ने किसको लेकर ये तंज कसा है ये तो स्पष्ट नहीं है. लेकिन, इसको लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

कयास ये है कि अनिज विज का पोस्ट बीजेपी के नेताओं पर ही है. कुछ महीने पहले जब मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद हरियाणा में नायब सिंह सैनी की सरकार बनी थो तो अनिज विज को कोई भी पोस्ट नहीं मिला था. इस दौरान उनकी नाराजगी भी देखी गई थी. वे नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण में भी शामिल नहीं हुए थे. हालांकि बाद में सीएम सैनी और मनोहर लाल खट्टर ने मुलाकात की थी. अनिल विज मनोहर लाल खट्टर सरकार में वे कैबिनेट मंत्री थे. 

राहुल गांधी पर भी बोला था हमला
बता दें कि इससे पहले पूर्व मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस की जातिगत जनगणना कराने की मांग को लेकर संसद के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जोरदार निशाना साधा था. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा था कि राहुल गांधी जातिगत जनगणना करवाने की बात कर रहे हो, मै पूछना चाहता हूं कि जो क्रास ब्रीड हो यानी जिसका दादा पारसी हो और मां इटालियन हो तो उसको किस जाती में लिखा जाएगा.

वहीं इससे पहले अनिल विज ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा था कि उन्हें संसद में महाभारत करने की बजाए विकास के मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए. राहुल गांधी को हमारी संस्कृति का बिल्कुल ज्ञान नहीं है, इन्हें मालूम नहीं महाभारत में क्या हुआ था. राहुल गांधी को हमारी संस्कृति का बिल्कुल ज्ञान नहीं है, कहीं से कुछ टुकड़े ले आते हैं और लोकसभा में तुक्कबाजी करते हैं. लोकसभा लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर है, यहां पर सारे देश ने अपना मत प्रयोग कर अपने प्रतिनिधि चुनकर भेजे हैं देश की समस्याओं पर विचार करने के लिए.

CM सैनी भी राहुल गांधी पर बोल चुके हैं हमला
बता दें कि कांग्रेस की जातिगत जनगणना कराने की मांग पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी राहुल गांधी पर निशाना साध चुके हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कोई भी ऐसा मौका नहीं छोड़ते, जिससे समाज और देश को नुकसान हो. जाति जनगणना को लेकर सरकार अपने तरीके से काम कर रही है. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आज देश में तीन जाति हैं, एक जाति गरीब की है, एक जाति महिला की है, एक जाति किसान की है. जब गरीब का विकास हो जाएगा तो अपने आप भारत विकसित देश बन जाएगा. इस दिशा में हमारी सरकार काम कर रही है.

यह भी पढ़ें: 'हॉटस्पॉट ऑन करना...', पत्नी ने किया मना तो पति को आया गुस्सा, उतारा मौत के घाट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'वाहेगुरु से आदेश मिला था', सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले आरोपी का खुलासा
'वाहेगुरु से आदेश मिला था', सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले आरोपी का खुलासा

वीडियोज

Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget