एक्सप्लोरर

Rohtak: 'हॉटस्पॉट ऑन करना...', पत्नी ने किया मना तो पति को आया गुस्सा, उतारा मौत के घाट

Rohtak Crime: रोहतक में एक शख्स ने अपनी पत्नी की महज इसलिए हत्या कर दी कि उसने मोबाइल के वाई-फाई का हॉटस्पॉट देने से मना कर दिया था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Rohtak Crime News: हरियाणा के रोहतक जिले के मदीना गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पति ने अपनी पत्नी की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उनके अपने मोबाइल का हॉटस्पॉट ऑन करने से मना कर दिया था. जिसके बाद पति को गुस्सा आ गया और उसने तेजधार हथियार से पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

बहुअकबरपुर थाना पुलिस ने बताया कि 30 जुलाई को उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने घरेलू कलह के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लिया. पूछताछ में पता चला कि मदीना गांव का रहने वाला अजय कुमार और उसकी पत्नी रेखा घर पर अपना-अपना मोबाइल चला रहे थे. इस दौरान अजय का मोबाइल डाटा खत्म हुआ तो उसने पत्नी को मोबाइल का वाई-फाई का हॉटस्पॉट ऑन करने के लिए कहा.

हत्या कर हो गया था फरार

पुलिस के मुताबिक अजय की पत्नी रेखा ने हॉटस्पॉट ऑन करने से मना कर दिया और कहा कि उसके मोबाइल में भी कम डाटा बचा है. इससे अजय को गुस्सा आ गया और उसने तेजधार हथियार के वार से पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया.

रेखा के परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी अजय के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया. इसके कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपी अजय को भी गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है. वहीं पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है.

मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से मना करने पर हत्या
कुछ ऐसा ही एक मामला बीते मई माह में छतीसगढ़ से देखने को मिला था. जहां मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से डांटने पर एक 14 वर्षीय लड़की ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी. घटना के वक्त उसके सभी परिजन घर से बाहर गए हुए थे.

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) जिले के अमलीडीहकला गांव में भाई-बहन घर पर अकेले थे. इस दौरान बड़े भाई ने अपनी बहन को मोबाइल पर बात करने से मना कर दिया तो गुस्से में आकर बहन ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बनाई स्क्रीनिंग कमेटी, जिग्नेश मेवाणी समेत इन नेताओं को मिली जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget