एक्सप्लोरर

Haryana Election 2024: चंद्रशेखर आजाद ने दुष्यंत चौटाला को बताया भावी CM, 'मेरी जब इनसे बात हुई तो...'

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में बसपा-इनेलो के बाद अब जेजेपी और आजाद समाज पार्टी का गठबंधन हुआ है. इन दोनों के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला भी तय हो गया है.

Haryana News: हरियाणा में दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) की जेजेपी और चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) की आजाद समाज पार्टी ने सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय करने के बाद मंगलवार को इसकी जानकारी मीडिया को दी. दोनों पार्टी के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें चंद्रशेखऱ और दुष्यंत मौजूद थे. चंद्रशेखर इस दौरान दुष्यंत चौटाला को पूर्व डिप्टी सीएम और भावी सीएम संबोधित करते हुए नजर आए. 

चंद्रशेखर आजाद ने इस दौरान कहा, ''किसान कमेरों को अपनी लडा़ई खुद लड़नी पड़ेगी और दूसरों ने केवल इस्तेमाल किया है. वादे बहुत करते हैं और बाद में उसमें सच्चाई कुछ होती नहीं है.  मेरी जब इनसे (दुष्यंत) बात हुई तो मैंने यह महसूस हुआ कि ये हरियाणा को आगे बढ़ना चाहते हैं. मैं भी यही चाहता हूं और साथ ही उसकी जो पहचान है जिस तरह से दुनिया में भारत का नाम बनाने का काम किया. वह और शक्तिशाली होना चाहिए." 

चंद्रशेखर ने कहा, ''जेजेपी का पूरा परिवार, पूर्व डिप्टी और भावी सीएम हमारे साथ हैं. मैं ये संदेश देना चाहता हूं कि दो परिवार एकजुट होकर आज से ही कमर कसें और हरिय़ाणा में नया इंकलाब खड़ा करें. बाकी चीजों को संघर्ष करके धरातल पर हम उतारेंगे.''

दुष्यंत ने गठबंधन बनने को बताया मजबूत कदम
वहीं, दुष्यंत ने इस गठबंधन की घोषणा को लेकर 'एक्स' पर लिखा, ''किसान कमेरे आगे बढ़ - जीत ले अपना चंडीगढ़ ! जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के गठबंधन का आधिकारिक ऐलान आज दिल्ली में हुई प्रेस कांफ्रेंस कर दिया गया. जननायक जनता पार्टी हरियाणा की 70 सीटों और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) हरियाणा की 20 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ने जा रहे हैं. किसान-कमेरों का एक साथ आना हरियाणा के बेहतर भविष्य के निर्माण की ओर एक मजबूत कदम साबित होगा.''

दोनों पार्टियों के बीच हुए चुनावी गठबधन के तहत जेजेपी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और आजाद समाज 20 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी. जेजेपी ने पिछले विधानसभा चुनाव में 10 सीटें जीती थीं.

ये भी पढ़ें- Haryana Election 2024: हरियाणा में किसका खेल खराब करेंगे चंद्रशेखर आजाद? समझें पूरा समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
'अगर चरणजीत चन्नी को CM फेस...', पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान के बीच राजा वडिंग ने तोड़ी चुप्पी
'अगर चरणजीत चन्नी को CM फेस...', पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान के बीच राजा वडिंग ने तोड़ी चुप्पी
चरणजीत चन्नी ने दिखाया दम, कांग्रेस की बढ़ी टेंशन! क्या पंजाब में दोहराएगा मांझी-चंपई वाला सियासी इतिहास?
चरणजीत चन्नी ने दिखाया दम, बढ़ी कांग्रेस की टेंशन! क्या पंजाब में दोहराएगा मांझी-चंपई वाला सियासी इतिहास?
Ludhiana News: लुधियाना में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को कार ने कुचला, 10 मीटर तक घसीटा
लुधियाना में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को कार ने कुचला, 10 मीटर तक घसीटा

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
पसीने से आती थी बू तो Gym से निकाला गया शख्स, फीस लौटाकर कहा- अब मत आइए, यूजर्स ने किया रिएक्ट
पसीने से आती थी बू तो Gym से निकाला गया शख्स, फीस लौटाकर कहा- अब मत आइए
Re NEET 2026 OMR Sheet और फाइनल आंसर की जल्द होगी जारी, कब आएगा रिजल्ट और कैसे करें डाउनलोड?
Re NEET 2026 OMR Sheet और फाइनल आंसर की जल्द होगी जारी, कब आएगा रिजल्ट और कैसे करें डाउनलोड?
Embed widget