एक्सप्लोरर

Haryana Election 2024: हरियाणा में किसका खेल खराब करेंगे चंद्रशेखर आजाद? समझें पूरा समीकरण

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में दलित वोटरों की संख्या अच्छी खासी है और हर पार्टी दलित वोटरों को लुभाने का प्रयास कर रही है. ऐसे में आजाद समाज पार्टी अन्य दलों के लिए चुनौती बनकर उभरी है.

Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा में जननायक जनता पार्टी और चंद्रशेखर रावण (Chandra Shekhar Aazad) की आजाद समाज पार्टी के बीच गठबंधन की घोषणा हो गई. जब इस गठबंधन ने आकार ले लिया है तो फिर हरियाणा के दलित वोटर किस ओऱ जाएंगे, इसको लेकर चर्चा तेज हो गई है. हरियाणा के वोटरों में करीब 20 प्रतिशत दलित वर्ग से हैं और ये किसी पार्टी को चुनाव जिताने में अहम भूमिका निभाते हैं. क्या चंद्रशेखर आजाद की पार्टी के चुनाव में उतरने से  कांग्रेस,बीजेपी और मायावती की पार्टी बसपा के वोट खिसकेंगे? 

चंद्रशेखर आजाद को लेकर माना जाता है कि दलित वोट मयावती से शिफ्ट होकर इनकी तरफ झुका है और विशेषकर युवाओं में चंद्रशेखऱ आजाद को लेकर खासा क्रेज है. चंद्रशेखर ने दुष्यंत चौटाला के साथ यह गठबंधन पिछड़ों और किसानों के हक के लिए लड़ने के लिए किया है. हरियाणा में बीजेपी और कांग्रेस मुख्य प्रतिद्वंद्वी है लेकिन बसपा, इंडियन नेशनल लोकदल और आम आदमी पार्टी भी मैदान में हैं. इनेलो ने तो बसपा के साथ गठबंधन किया है लेकिन बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ रही है. 

हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सीटों में जो इजाफा हुआ है उसको लेकर ऐसा माना जाता है कि इसमें दलित वोटों की अहम भूमिका है. वहीं, हरियाणा में कांग्रेस ने वापसी करते हुए लोकसभा चुनाव में पांच सीटें जीती हैं तो विधानसभा में जीतने की उसकी उम्मीद बढ़ गई है लेकिन अगर दलित वोट बंटे तो उसे भी नुकसान हो सकता है. 

लोकसभा चुनाव में बसपा और जेजेपी का प्रदर्शन 
बीते दो विधानसभा चुनाव के वोट शेयर की बात करें तो जननायक जनता पार्टी को 2019 के लोकसभा चुनाव में 4.9 प्रतिशत वोट मिले थे जबकि बसपा को 3.65 प्रतिशत वोट मिले थे. वहीं इनेलो के खाते में केवल 1.9 प्रतिशत वोट गए थे. बीजेपी ने 58.21 प्रतिशत वोट हासिल किया था जबकि कांग्रेस को 28.51 प्रतिशत वोट मिले थे. 2014 के लोकसभा चुनाव में मायावती की पार्टी को केवल 4.6 प्रतिशत वोट ही मिले थे जबकि कांग्रेस को 22.9 प्रतिशत और बीजेपी 34.7 प्रतिशत वोट मिले थे. वहीं, इनेलो के खाते में 24.4 प्रतिशत वोट गए थे.

2019 के विधानसभा चुनाव के आंकड़े को देखें तो 36.49 प्रतिशत वोटों के साथ बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी जबकि कांग्रेस को 28.08 प्रतिशत वोट मिले थे, जेजेपी ने 14.80 प्रतिशत वोट हासिल किया थे. इनेलो को 2.44 प्रतिशत वोट मिले थे जबकि उसकी गठबंधन सहयोगी बसपा को 4.21 प्रतिशत वोट मिले  थे.

2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 33.2 प्रतिश और कांग्रेस 20.6 प्रतिशत वोट हासिल किया था.  इनेलो दूसरी बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी और उसे 24.1 प्रतिशत वोट मिले थे.  बसपा का प्रदर्शन 2014 के चुनाव में भी कुछ खास नहीं था. उसे केवल  4.4 प्रतिशत वोट मिले  थे. बसपा का दलित वोट पर बड़ा फोकस रहता है बावजूद इसके बीते दो लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में यह कोई खास करिश्मा नहीं कर पाई है. ऐसे में अगर चंद्रशेखर की पार्टी की एंट्री हुई तो फिर इसके वोट कटते नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें - Haryana Vidhan Sabha Chunav: हरियाणा में होगी जाति जनगणना! विधानसभा चुनाव के बीच कुमारी सैलजा का बड़ा वादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget