एक्सप्लोरर

Gurugram Crime: गुरुग्राम में लाखों की कीमत की इम्पोर्टेड साइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 3 और मामले भी सुलझे

Gurugram Theft Case: गुरुग्राम में पुलिस ने एक साइकिल चोर को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने इम्पोर्टेड साइकिल की चोरी की थी. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से साइकिल बरामद कर ली है.

Haryana: दिल्ली (Delhi) से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम (Gurugram)में पुलिस ने एक अनोखे चोर को गिरफ्तार किया है. इस चोर ने लाखों की कीमत की इम्पोर्टेड साइकिल की चोरी की थी. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से साइकिल बरामद कर ली है और तीन चोरी के मामले भी सुलझाए हैं. गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि गुरुग्राम के सेक्टर-56 पुलिस थाना में एक शिकायत प्राप्त हुई जिसमें एक व्यक्ति ने लिखा था कि उसके घर से किसी ने इम्पोर्टेड साइकिल चोरी कर ली गई है.

साइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि, इसके बाद शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि इस मामले में गुप्त सूचना के आधार पर डीएलएफ फेज-4 के एसएचओ ने टीम गठित की और आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस द्वारा बिछाए गए जाल में आरोपी फस गया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को घसोला गांव से गिरफ्तार किया.

आरोपी पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी की पहचान विक्की शेख निवासी नीमसराय पश्चिम बंगाल बताई है. पुलिस ने आरोपी पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से जब पूछताछ की गई तो उसने सेक्टर-56 एरिया में तीन चोरी करने की वारदातों को कबूल किया. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से चोरी की गई है एक इम्पोर्टेड साइकिल और एक स्कूटी बरामद कर ली है. पुलिस के अनुसार, आरोपी को जिला अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस अदालत से आरोपी की रिमांड मांगेगी. पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से और भी खुलासे होने की उम्मीद है.

(राजेश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें- Farmers Protest: शंभू बॉर्डर पर फिर भारी हंगामा, पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों पर दागे आंसू गैस के गोले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब SIR में काटे गए 13 लाख से ज्यादा नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी
पंजाब SIR में काटे गए 13 लाख से ज्यादा नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी
परगट सिंह ने संभाली पंजाब कांग्रेस की कमान, टिकट बंटवारे पर क्या बोले?
परगट सिंह ने संभाली पंजाब कांग्रेस की कमान, टिकट बंटवारे पर क्या बोले?
तरनतारन में दिनदहाड़े ASI की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
तरनतारन में दिनदहाड़े ASI की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
लुधियाना: शहीद भगत सिंह की फोटो वाली वोटर ID, पूर्व MLA का आरोप, जांच की मांग
लुधियाना: शहीद भगत सिंह की फोटो वाली वोटर ID, पूर्व MLA का आरोप, जांच की मांग

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी की अर्जी पर CJI सूर्यकांत का बड़ा आदेश, कल ही हो सकती है सुनवाई
राहुल गांधी की अर्जी पर CJI सूर्यकांत का बड़ा आदेश, कल ही हो सकती है सुनवाई
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget