एक्सप्लोरर

Farmers Protest: शंभू बॉर्डर पर फिर भारी हंगामा, पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों पर दागे आंसू गैस के गोले

Farmers Protest: पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर लगातार चौथे दिन किसान डटे हैं. इस बीच दिल्ली की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे.

Punjab Haryana Shambhu Border: पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर तनाव जारी है. जहां पुलिस ने दिल्ली की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे किसानों पर शुक्रवार (16 फरवरी) को आंसू गैस के गोले दागे. इन किसानों ने दिल्ली चलो का नारा दिया है और पिछले चार दिनों से शंभू बॉर्डर पर डटे हैं. 

किसानों ने मंगलवार (13 फरवरी) को दिल्ली की ओर मार्च शुरू किया था, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें दिल्ली और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी सीमाओं पर रोक दिया.

सरकार और किसानों में हुई बात

किसान से सुलह को लेकर सरकार और संगठनों के बीच तीन राउंड की बैठक हो चुकी है, हालांकि कोई नतीजा नहीं निकल सका. किसान नेताओं और केन्द्रीय मंत्रियों के बीच तीसरे दौर की बातचीत गुरुवार को चंडीगढ में हुई थी. अब दोनों पक्षों के बीच 18 फरवरी को बैठक होगी.

हार्ट अटैक से मौत

किसानों के आंदोलन के बीच शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों में शामिल 63 वर्षीय एक बुजुर्ग किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई.

अधिकारियों ने बताया कि ज्ञान सिंह ने सुबह छाती में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उन्हें पंजाब के राजपुरा में सिविल अस्पताल ले जाया गया. वहां से उन्हें पटियाला के राजेन्द्र अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

किसानों की क्या है मांग?

आंदोलनकारी किसान एमएसपी पर कानूनी गारंटी, कर्ज माफी और स्वामिनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने की मांग कर रहे हैं. किसानों के आंदोलन को देखते हुए पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

राष्ट्रीय राजधानी के बॉर्डर पर खास नजर रखी जा रही है, जहां कई लेयर्स में बैरिकेडिंग की गई है. हरियाणा दिल्ली के टिकरी और सिंघु बॉर्डर को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. वहीं गाजीपुर में गाड़ियों पर निगरानी रखी जा रही है.

राहुल गांधी का ड्राइवर बनकर तेजस्वी यादव ने क्या संदेश दिया? BJP, RJD, कांग्रेस और JDU ने बता दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget