एक्सप्लोरर

Gurugram News: इंस्टाग्राम पर फर्जी ID बनाकर लड़की के रिश्तेदारों पर करता था अश्लील कमेंट, गिरफ्तार

Cyber Crime Gurugram: पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाने वाले और अश्लील मैसेज भेजने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Gurugram Crime: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम की साइबर पुलिस की टीम ने एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को सोशल साइट इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया है. गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि पुलिस थाना साइबर क्राइम में 04 जनवरी 2024 को एक युवक द्वारा लिखित शिकायत दी गई थी.

शिकायत में युवक ने लिखा था कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी बहन के नाम पर एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई गई है. जिस आईडी पर उसकी बहन की फोटो भी लगाई गई है. युवक ने शिकायत में यह भी लिखा कि उसे फर्जी आईडी से उसके परिवार और रिश्तेदारों के पास अश्लील कमेंट भेजे जा रहे हैं. पुलिस ने युवक की शिकायत दर्ज कर ली और उसे पर तुरंत प्रभाव से कार्य शुरू कर दिया. 

आरोपी को किया गया गिरफ्तार 
गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाने वाले और अश्लील मैसेज भेजने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी की पहचान निज़ाकत अली जो की मारुति कुंज गुरुग्राम का रहने वाला है और जिसकी उम्र 48 वर्ष है बताई है. जबकि इस वारदात में शामिल दूसरा आरोपी नाबालिग है जिसकी पहचान नहीं बताई जा सकती. 

परेशान करने की नियत से बनाया था फर्जी आईडी
पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने यह भी बताया कि पकड़े गए आरोपियों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि जिस लड़की की फोटो लगाकर फर्जी आईडी बनाई गई थी उसको परेशान करने की नियत से यह काम किया गया था. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल होने वाला मोबाइल फोन व फोन का सिम कार्ड पुलिस ने बरामद कर लिया है. फिलहाल पुलिस आरोपियों से और भी पूछताछ कर रही है. आरोपियों की आज जिला अदालत में पेश किया जाएगा इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

राजेश यादव की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: Farmers Protest: शंभू बॉर्डर पर फिर भारी हंगामा, पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों पर दागे आंसू गैस के गोले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget