एक्सप्लोरर

Punjab News: नशे के खिलाफ पंजाब सरकार का बड़ा कदम, आज से शुरू हुई 'ड्रग जनगणना', जुटाया जाएगा बड़ा डेटा

Punjab News In Hindi: इस डेटा के जरइए नशे पर नकेल कसी जाएगी. इसके लिए लगभग 28 हजार कर्मचारी राज्य के लगभग 65 लाख परिवारों में ये जनगणना तीन महीने में पूरी करेंगे.

पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है. राज्य में बुधवार (1 अप्रैल) से ड्रग और सामाजिक आर्थिक जनगणना शुरू की गई है, जिससे नशे की रोकथाम के लिए नीतियां बनाने के लिए जरूरी डेटा इकट्ठा किया जाएगा.

इस डेटा के जरइए नशे पर नकेल कसी जाएगी. इसके लिए लगभग 28 हजार कर्मचारी राज्य के लगभग 65 लाख परिवारों में ये जनगणना तीन महीने में पूरी करेंगे. घर-घर जाकर कर्मचारियों द्वारा परिजनों, पीड़ितों और सम्मानित लोगों से जानकारी जुटाई जाएगी.

11 गांव में पायलट प्रोजेक्ट के तहत हो चुकी है जनगणना

जनगणना से पहले 11 गांवों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर ये जनगणना पहले की गई है ताकि ये पता लगाया जा सके कि क्या लोग नशे से संबंधित जानकारी सरकार को देने के लिए तैयार हैं. पायलट प्रोजेक्ट में ये सामने आया है कि लोग नशे के बारे में जानकारी दे रहे हैं ताकि वे इससे छुटकारा पा सकें. 

ये जनगणना पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कराई जाएगी. इससे पता लगाया जाएगा कि पंजाब के अंदर कितने लोग नशे के आदि हैं. साथ ही राज्य में नशे की तस्करी किस तरह की जा रही है. पिछले दिनों किए गए सर्वे से सरकार को काफी हद तक सफलता प्राप्त हुई थी. इसके लिए सरकार की तरफ से करीब 150 करोड़ का बजट उपबंध कर दिया गया है.

जनगणना के शुरू होन पर क्या बोले सीएम मान?

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कहा कि आज से ये जनगणना शुरू हुई है और पंजाब में और इसका मकसद राज्य में नशे की समस्या के बारे में पूरी जानकारी इक्ट्ठा करना है. इसमें नशा करने वालों की आर्थिक सामाजिक स्थिति का पता लगाना और उसके आधार पर नशे के विरुद्ध नीतियां बनाना  मकसद है. 

इसके जरिए ये भी पता लगाया जाएगा कि कौन सा नशा कोई व्यक्ति इस्तेमाल कर रहा है और उसकी उम्र, आर्थिक सामाजिक स्थिति और शिक्षा के बारे में पता किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना से संबंधित सारी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी. 

ये भी पढ़ें: कौन हैं HS फुल्का? BJP में हुए शामिल, 45 साल से सिख विरोधी दंगा पीड़ितों की कर रहे मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसा: हेड कांस्टेबल ने पूरे परिवार को मारी गोली! खुद किया सुसाइड, बेटे की भी मौत
मानसा: हेड कांस्टेबल ने पूरे परिवार को मारी गोली! खुद किया सुसाइड, बेटे की भी मौत
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम
पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम
पटियाला: नौजवान की पिटाई का वीडियो वायरल, नाभा विधायक देव मान ने दी सफाई
पटियाला: नौजवान की पिटाई का वीडियो वायरल, नाभा विधायक देव मान ने दी सफाई

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget