एक्सप्लोरर

Dhruv Rathee Video: सिख गुरुओं पर ध्रुव राठी के वीडियो से विवाद, FIR की उठी मांग, SGPC ने कहा- 'तथ्यात्मक रूप से...'  

Dhruv Rathee Sikh Video: एसजीपीसी के सदस्य गुरचरण सिंह ग्रेवाल कहा है कि सिख इतिहास और गुरुओं से संबंधित विषयों को पूरे सम्मान के साथ लेना चाहिए. इन विषयों को व्यवसायीकरण से दूर रखना चाहिए.

SGPC On Dhruv Rathee Video: हरियाणा निवासी और यूट्यूबर ध्रुव राठी एक बार फिर विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं. दरअसल, ध्रुव राठी ने 'बंदा बहादुर' की कथा पर आधारित एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर 'द राइज आफ सिख' के नाम से अपलोड किया है. इस वीडियो को उन्होंने एआई तकनीक के जरिए एनिमेट कर बनाया है, जिसका पंजाब में बड़े पैमाने पर विरोध हो रहा है. एसजीपीसी और अकाली दल ने तो यूट्यूबर राठी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. 

SGPC के सदस्य गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने एआई एनिमेटेड वीडियो को लेकर ध्रुव राठी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, "ध्रुव को सिख इतिहास को विकृत करने के लिए एआई का उपयोग करने का कोई अधिकार नहीं है. सिख इतिहास और गुरुओं से संबंधित विषयों को पूरे सम्मान के साथ लेना चाहिए. इन विषयों को व्यवसायीकरण से दूर रखना चाहिए." 

उन्होंने आगे कहा, "ध्रुव राठी के वीडियो में गुरु गोबिंद सिंह और अन्य सिख गुरुओं के लिए AI एनिमेशन का उपयोग बेहद अनुचित है. ऐसा करना तथ्यात्मक रूप से भी गलत है."

सिख धर्म का अपमान- मनजिंदर सिरसा

दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिरसा ने एक्स पर कहा, "मैं, ध्रुव राठी के हालिया वीडियो "सिख योद्धा जिसने मुगलों को भयभीत कर दिया" की निंदा करता हूं. यह वीडियो न केवल तथ्यात्मक रूप से त्रुटिपूर्ण है बल्कि सिख इतिहास और भावनाओं का घोर अपमान भी है. साहस और दिव्यता के अवतार श्री गुरु गोबिंद सिंह को एक बच्चे के रूप में रोते हुए दिखाना सिख धर्म की मूल भावना का अपमान है."

सिख इतिहास के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं

उन्होंने कहा, "डीएसजीएमसी ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. डीएसजीएमसी ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले उनके यूट्यूब अकाउंट की समीक्षा करने को कहा है. दिल्ली पुलिस को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य के लिए धारा 295ए के तहत ध्रुव राठी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करनी चाहिए. सिख समुदाय पवित्र इतिहास के साथ छेड़छाड़ को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा!"

राठी के खिलाफ दर्ज हो FIR- सरबजीत झिंजर

अकाली दल यूथ के नेता सरबजीत झिंजर ने पंजाब पुलिस और सरकार से ध्रुव राठी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है. उन्होंने राठी के वीडियो को यूट्यूब से हटाने की भी मांग की है. सरबजीत झिंजर ने वीडियो में तथ्यात्मक अशुद्धियों का जिक्र करते हुए कहा, "यूट्यूबर ध्रुव राठी ने एआई एनिमेशन के जरिए सिख इतिहास को गलत तरीके से पेश किया है." 

सिख नेताओं ने का कहना है कि ध्रुव राठी ने अपने वीडियो में गुरु गोबिंद सिंह जी को एक बच्चे (बाल गोविंद राय) के रूप में चित्रित किया है, जो अपने पिता, गुरु तेग बहादुर की शहादत को देखने के बाद रो रहा था. यह एक बहुत ही संवेदनशील मसला है. 

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. दो दशक से ज्यादा समय से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में न्यूज रिपोर्टिंग और स्टोरी राइटिंग का अनुभव. पॉलिटिक्स, क्राइम और जनहित की खबरों को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में समसामयिक और ऐतिहासिक मसलों पर परिचर्चा में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget