एक्सप्लोरर

Punjab Budget: पंजाब बजट के बाद कांग्रेस ने AAP को घेरा, कहा- 'ये सरकार लारे लप्पे और...'

Partap Singh Bajwa On Punjab Budget: पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने AAP सरकार के बजट को झूठ और बहानेबाजी से भरा बताया. उन्होंने कहा कि ये सरकार केवल झूठ से बनी है.

Congress On Punjab Budget: पंजाब बजट सत्र को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा (Partap Singh Bajwa) ने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि इनके 5 साल के राज में पंजाब 50 साल पीछे जा रहा है.

उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि यह बजट लारे लप्पे और झूठ से भरा हुआ है. सरकार के पास जनता को देने के लिए कुछ भी नहीं है. जब भगवंत मान (Bhagwant Mann) से महिलाओं को 1100 रुपये देने के वादे की याद दिलाई गई, तो उन्होंने इसे अगले बजट में पूरा करने की बात कही थी, लेकिन अब वह भी टल चुका है.

मलवा कैनाल और पुरानी पेंशन योजना पर उठाए सवाल
बाजवा ने कहा कि इस बजट में मलवा कैनाल का कोई जिक्र नहीं किया गया, जबकि यह आम आदमी पार्टी सरकार का मेन प्रोजेक्ट माना जा रहा था. इसके अलावा, वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizen) के लिए पुरानी पेंशन योजना को लेकर भी सरकार ने कोई साफ उत्तर नहीं दिया है. उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बजट के आंकड़ों में आय और व्यय को लेकर भारी हेरफेर किया गया है. बीते तीन सालों में कोई ठोस काम नहीं हुआ है.

बजट पर कांग्रेस का सवाल
बाजवा ने सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार के पास पैसे की सही व्यवस्था नहीं है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सिर्फ बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन हकीकत में जनता को कुछ भी नहीं मिला. बजट में न तो नई योजनाओं का उल्लेख है और न ही पुरानी योजनाओं को बेहतर बनाने की कोई कोशिश की गई है.

विपक्ष के तीखे हमले
पंजाब सरकार द्वारा पेश किए गए इस बजट को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है. कांग्रेस के अलावा, अन्य विपक्षी दल भी इसे दिशाहीन और नीतिविहीन करार दे रहे हैं. अब देखना होगा कि सरकार इन आरोपों का क्या जवाब देती है और क्या इस बजट से पंजाब की जनता को कोई वास्तविक राहत मिलेगी या नहीं.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े रन मशीन कौन रहे, सचिन से कोहली तक दिग्गजों की ऐतिहासिक लिस्ट देखिए
वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े रन मशीन कौन रहे, सचिन से कोहली तक दिग्गजों की ऐतिहासिक लिस्ट देखिए
‘ये एकतरफा फैसला, हम अपने निर्यातकों के हितों...’, मेक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत का पहला रिएक्शन
‘ये एकतरफा फैसला, हम अपने निर्यातकों के हितों...’, मेक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत का पहला रिएक्शन
UP विधानसभा चुनाव को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, बोले- 'सभी 403 सीटों पर...'
UP विधानसभा चुनाव को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, बोले- 'सभी 403 सीटों पर...'
Year Ender 2025: इन 6 फिल्मों की रिलीज से पहले बना था खूब बज, आते ही फुस्स हो गईं सभी
इन 6 फिल्मों की रिलीज से पहले बना था खूब बज, आते ही फुस्स हो गईं सभी

वीडियोज

Charcha With Chitra: प्रियंका चतुर्वेदी ने घुसपैठ के लिए किसको जिम्मेदार बताया? | Vande Mataram
Charcha With Chitra: कौन बनाता है Priyanka Chaturvedi के मिलियन व्यूज वाले रील्स? | Interview
बीजेपी में शामिल होंगी प्रियंका चतुर्वेदी? | Charcha with Chitra | Shiv Sena (UBT)
शादी के 7 फेरों का शैतान बलमा
UP News: यूपी के फतेहपुर में डीजल टैंकर में टक्कर..सैकड़ों लीटर डीजल सड़क पर बह गया | Maharashtra

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े रन मशीन कौन रहे, सचिन से कोहली तक दिग्गजों की ऐतिहासिक लिस्ट देखिए
वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े रन मशीन कौन रहे, सचिन से कोहली तक दिग्गजों की ऐतिहासिक लिस्ट देखिए
‘ये एकतरफा फैसला, हम अपने निर्यातकों के हितों...’, मेक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत का पहला रिएक्शन
‘ये एकतरफा फैसला, हम अपने निर्यातकों के हितों...’, मेक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत का पहला रिएक्शन
UP विधानसभा चुनाव को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, बोले- 'सभी 403 सीटों पर...'
UP विधानसभा चुनाव को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, बोले- 'सभी 403 सीटों पर...'
Year Ender 2025: इन 6 फिल्मों की रिलीज से पहले बना था खूब बज, आते ही फुस्स हो गईं सभी
इन 6 फिल्मों की रिलीज से पहले बना था खूब बज, आते ही फुस्स हो गईं सभी
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, क्या कहा?
सऊदी में कमाए 50,000 रियाल तो भारत में हो जाएंगे कितने? रकम जान आप भी रह जाएंगे हैरान
सऊदी में कमाए 50,000 रियाल तो भारत में हो जाएंगे कितने? रकम जान आप भी रह जाएंगे हैरान
Year Ender: डॉली चायवाला, राजू कलाकार से लेकर 10 रुपये वाला बिस्कुट तक, इनके नाम रहा 2025 वायरल Sensation
डॉली चायवाला, राजू कलाकार से लेकर 10 रुपये वाला बिस्कुट तक, इनके नाम रहा 2025 वायरल Sensation
Foot Binding:क्या थी फुट बाइंडिंग प्रथा, जानें चीन में क्यों लगा था इस पर बैन?
क्या थी फुट बाइंडिंग प्रथा, जानें चीन में क्यों लगा था इस पर बैन?
Embed widget