एक्सप्लोरर

Punjab Budget 2025: 'अब उड़ता पंजाब नहीं बल्कि बदलता पंजाब होगा', मान सरकार के बजट पर बोले अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal on Punjab Budget: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के बजट पर कहा कि यह एक साहसिक कदम है. आप की सरकार वास्तविक बदलाव ला रही है.

Punjab Budget 2025-26: पंजाब में सीएम भगवंत मान के चौथे बजट का आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने स्वागत किया. केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार जमीन पर असली बदलाव ला रही है. अब उड़ता पंजाब नहीं बल्कि बदलता पंजाब होगा. 

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने X पर लिखा, ''पंजाब का 2025-26 बजट एक नशामुक्त, स्वस्थ और समृद्ध पंजाब की ओर एक साहसिक कदम है. नशे के ख़िलाफ़ जंग, ग्रामीण विकास और खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर में अब तक का सबसे बड़ा निवेश. आम आदमी पार्टी की सरकार ज़मीन पर असली बदलाव ला रही है. अब “उड़ता पंजाब” नहीं, “बदलता पंजाब” होगा.''

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विपक्ष की आलोचना पर कहा, ''विपक्ष वाले ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि उनकी सरकार में पंजाब में ड्रग्स फैला,  जब कांग्रेस सत्ता में थी तो ड्रग ट्रैफिकिंग अपने चरम पर था. इसके पहले बीजेपी और अकाली दल ने पंजाब को ड्रग्स की ओर धकेल दिया.''

अकाली दल और बीजेपी ने की थी साजिश- चीमा

उन्होंने आगे कहा, ''पंजाब के नौजवानों को मरने के लिए मजबूर किया गया.नौजवानों में नशे की लत को पैदा की. यह बहुत बड़ी साजिश थी जो अकाली दल और बीजेपी ने की थी. साजिश थी जो कांग्रेस ने की थी. जब हम खत्म कर रहे हैं तो वे तिलमिला रहे हैं. हम नशे को खत्म करेंगे क्योंकि पंजाब के लोगों ने हमारी ड्यूटी लगाई है.''

ड्रग्स के खिलाफ यह है मान सरकार का प्लान

 इससे पहले बजट पेश करते हुए हरपाल सिंह चीमा ने विधानसभा में कहा कि हमारा मुख्य ध्यान 'युद्ध नशे दी विरुद्ध अभियान' पर है. उन्होंने कहा कि आने वाले वर्ष में ड्रग सेंसस कराया जाएगा जो कि राज्य में पहली बार होगा. इस सेंसस के तहत हर घर को शामिल किया जाएगा ताकि ड्रग्स की व्यापकता और नशा मुक्ति केंद्रों के इस्तेमाल को समझा जा सके. इसके साथ ही राज्य की जनता की सामाजिक-आर्थिक स्थिति के बारे में डेटा जुटाया जा सके.

खेल के जरिए भी नशे से बनाई जाएगी दूरी
वित्त मंत्री ने बताया कि कैसे खेल को नशा मुक्ति के उपाय के रूप में अपनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि हमारे बजट का अगला फोकस खेल पर है ताकि युवाओं को ड्रग्स से हटाने के लिए खेल की गतिविधियों में शामिल किया जा सके. हर गांव में खेल का मैदान और जिम बनाया जाएगा.

About the author आकांक्षा

आकांक्षा 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरूआत नया इंडिया से की. इसके बाद न्यूज एजेंसी IANS और  नवभारत टाइम्स की टीम से भी जुड़ी रहीं. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट

Embed widget