एक्सप्लोरर

अरविंदर सिंह लवली के BJP में शामिल होने पर बोले CM नायब सिंह सैनी, ‘इतना खर्चा करके इज्जत भी ना...’

Haryana Lok Sabha Chunav 2024: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग जनता का विश्वास खो चुके हैं, ऐसे में कोई उनपर विश्वास नहीं कर रहा है.

Haryana Lok Sabha Chunav 2024: दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गए. जिसको लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बहुत सारे नेता तो जब नामांकन दाखिल कर लेते हैं और देखते हैं कि जमीन पर कुछ नहीं है तो वे अपना नामाकंन वापस ले लेते हैं. अभी और कांग्रेस के बड़े नेता जो जिनको इन्होंने (कांग्रेस) ने टिकटें दी हैं, जब उन्हें लगेगा कि उनके पैरों के नीचे जमीन खाली हो चुकी है तो वे अपना पर्चा खुद वापस ले लेंगे.

सीएम नायब सिंह सैनी ने आगे कहा, "कोई नहीं चाहता है कि इतना खर्चा करके हमारी इज्जत भी ना रहे. क्योंकि कांग्रेस की अभी जमानत जब्त होने की स्थिति बनती दिख रही है. कांग्रेस के लोग जनता का विश्वास खो चुके हैं, ऐसे में कोई उनपर विश्वास नहीं कर रहा है."

कांग्रेस की गुटबाजी पर बोले नायब सिंह सैनी
वहीं रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी व राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नामांकन में कांग्रेस की गुटबाजी पर भी सीएम नायब सिंह सैनी ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अंदर बड़ी गुटबाजी है, लोग भी उसे समझ रहे हैं. जो लोग इतने लंबे समय में अपने संगठन को नहीं खड़ा कर पाए वे प्रदेश को क्या खड़ा करेंगे, यह सोचने वाली बात है. अगर काम की बात करें तो जब इनकी सरकारें रही हैं तब वह लोगों की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर पाई इसलिए प्रदेश और देश के लोगों ने कांग्रेस को नकार दिया है.

‘जो कांग्रेस पार्टी को गाली देते थे उसी को गले लगा लिया’
वहीं सोनीपत से बीजेपी प्रत्याशी मोहन लाल बड़ौली के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस पार्टी को गाली देते थे उसे भी अपने परिवार को बचाने के लिए उन्होंने गले लगा लिया। इनका(कांग्रेस) विकास को लेकर कोई एजेंडा नहीं है, इनका देश के लोगों के लिए कोई एजेंडा नहीं है. इनका बस एक ही एजेंडा है कि कैसे परिवार को बचाया जाए, कैसे भ्रष्टाचारियों को बचाया जाए.

यह भी पढ़ें: Haryana Lok Sabha Elections: कितने अमीर हैं रोहतक से कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र हुड्डा? जानें कितनी है संपत्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget