एक्सप्लोरर

Haryana Lok Sabha Elections: कितने अमीर हैं रोहतक से कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र हुड्डा? जानें कितनी है संपत्ति

Deepender Singh Hooda Assets: रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा और उनकी पत्नी की चल संपत्ति 17.25 करोड़ रुपये की है. इनके पास करोड़ों रुपये का गोल्ड और ज्लैवरी भी है.

Lok Sabha Elections 2024: हरियाणा में रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में कुल 69.24 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है. हलफनामे के अनुसार, उनकी पत्नी सहित उनकी चल संपत्ति 17.25 करोड़ रुपये की है जबकि अचल संपत्ति 51.99 करोड़ रुपये दिखाया है. दीपेंद्र हुड्डा ने शनिवार (4 मई) को हरियाणा की सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.

हलफनामे के मुताबिक उनकी दीपेंद्र हुड्डा की उम्र 46 साल है, जिसमें दिखाया गया है कि उनके पास नकदी के रूप में 20,284 रुपये हैं. वो 30.24 लाख रुपये की एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन के मालिक हैं.

दीपेंद्र हुड्डा के पास कितना सोना?

कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने नामांकन के दौरान चुनावी हलफनामे में 1.35 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण का जिक्र किया है, जबकि उनकी पत्नी के पास 2.01 करोड़ रुपये के सोने की ज्वैलरी है. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा ने घोषणा की है कि उन्हें किसी भी आपराधिक मामले में दोषी नहीं ठहराया गया है.

दीपेंद्र हुड्डा के पास कितने की अचल संपत्ति?

हलफनामे के अनुसार, दीपेंद्र हुड्डा की अचल संपत्तियों में उत्तराखंड में एक कृषि भूमि, रोहतक में एक गैर-कृषि भूमि और दिल्ली और गुरुग्राम में कमर्शियल एसेट्स है. दीपेंद्र हुड्डा ने 18.46 लाख रुपये की देनदारी घोषित की है. इसके अलावा उन्होंने 1999 में रोहतक के एमडी यूनिवर्सिटी से बी.टेक और 2003 में केली स्कूल ऑफ बिजनेस, इंडियाना यूनिवर्सिटी से एमबीए किया. 2020 में, दीपेंद्र हुड्डा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी किया.

बीजेपी प्रत्याशी अशोक तंवर कितने अमीर?

बीजेपी के सिरसा लोकसभा सीट के उम्मीदवार अशोक तंवर, शनिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करने वाले ने अपने चुनावी हलफनामे में कुल 6.15 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है. 48 वर्षीय तंवर के पास कोई वाहन नहीं है और उन्होंने 3 लाख रुपये नकदी के रूप में घोषित किए हैं. उनके हलफनामे के अनुसार, तंवर ने अपनी पत्नी सहित अपनी चल संपत्ति और अचल संपत्ति क्रमशः 91.44 लाख रुपये और 5.25 करोड़ रुपये घोषित की. उनके पास 3 लाख रुपये का सोना है जबकि उनकी पत्नी के पास 61.20 लाख रुपये के सोने के आभूषण हैं. हलफनामे में दिखाया गया है कि तंवर के पास राजस्थान में एक कृषि भूमि और सिरसा में एक घर है.

इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की है कि उन्हें किसी भी आपराधिक मामले में दोषी नहीं ठहराया गया है. बीजेपी नेता ने घोषणा की है कि वह एक किसान हैं. उन्होंने 2019 में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के ऐतिहासिक अध्ययन केंद्र से पीएचडी की. बता दें कि हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों के लिए सात चरण के आम चुनाव के छठे दौर में 25 मई को मतदान होगा.

ये भी पढ़ें: JJP से नाराज चल रहे MLA जोगी राम सिहाग ने BJP प्रत्याशी को दिया समर्थन, क्या बोले दुष्यंत चौटाला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget