एक्सप्लोरर

Haryana Budget: जब विधानसभा में CM खट्टर बोले- 'मैं भी किसान का बेटा, दर्द समझता हूं'

Haryana Budget 2024: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अपने बजट भाषण में किसानों के लिए बड़ा एलान किया है. सीएम खट्टर ने किसानों के फसली ऋण के ब्याज में माफी की घोषणा की है.

Haryana News: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने शुक्रवार को राज्य का बजट पेश किया. बजट में उन्होंने ऋण के बोझ तले दबे किसानों के लिए ऐलान किया है. सीएम खट्टर ने फसलों के लिए ऋण लेने वाले किसानों को ब्याज और जुर्माने से राहत देने की घोषणा की है. सीएम खट्टर ने साथ ही कहा, ''मैं भी किसान का बेटा हूं, मैंने भी अपने हाथ से हल चलाया है और मैं किसानों का दर्द समझता हूं. इसलिए मैं आज प्रदेश के किसानों द्वारा 30 सितंबर 2023 तक लिए गए फसली ऋण पर ब्याज और जुर्माने की माफी की घोषणा करता हूं.''

सीएम खट्टर ने बजट भाषण में विधानसभा में कहा, ''मैं 30 सितंबर 2023 तक लिए गए फसली ऋण पर 31 मई 2024 तक मूलधन के भुगतान पर ब्याज और जुर्माने की माफी की घोषणा करता हूं.'' सीएम खट्टर ने आंकड़ों के साथ अपनी बात कही, ''राज्य में डिफॉल्टर किसानों की संख्या अभी 5 लाख 47 हजार 900 है. जिनका मूलधन तो 2140 करोड़ रुपये हैं लेकिन ब्याज 1739 करोड़ रुपये हो गया है. मैं 1739 करोड़ रुपये की छूट की घोषणा करता हूं. मैंने अपने हाथ से हल भी चलाया है. किसान का बेटा हूं. आज भले ही मेरी किसानी छोटी होगी लेकिन मैं भी किसान हूं. मैं किसान के दर्द को समझता हूं. 9 वर्ष में पहले भी यह योजना लाया था और दोबारा लेकर आया हूं.''

दोबारा ऋण ले पाएंगे किसान, सीएम खट्टर ने की यह व्यवस्था
बजट के दौरान सीएम खट्टर ने आगे कहा कि ब्याज और जुर्माने के कारण किसानों को दोबारा ऋण लेने में कठिनाई आ रही है. हम ऐसी स्कीम ला रहे हैं जिसके तहत अगर किसान 30 सितंबर 2023 तक लिए गए फसली ऋण को अगली फसल के सीजन तक चुका देते हैं, ब्याज और जुर्माने से राहत पा लेते हैं तो वे 31 मई  2024 से दोबारा ऋण ले पाएंगे. मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि विकसित भारत, विकसित हरियाणा की दिशा में हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं और ऐसे में हरियाणा का बजट पेश करना मेरे लिए गौरव का विषय है.

ये भी पढ़ें- Gurugram Crime: गुरुग्राम में ऊंट के मांस की तस्करी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, पिकअप जब्त

About the author आकांक्षा

आकांक्षा 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरूआत नया इंडिया से की. इसके बाद न्यूज एजेंसी IANS और  नवभारत टाइम्स की टीम से भी जुड़ी रहीं. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget