एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: भगवंत मान ने कांग्रेस-अकाली दल पर बोला हमला, कहा- पंजाब से भ्रष्टाचार मिटाने का वक्त आया

Punjab Election 2022: भगवंत मान ने कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल पर पंजाब को लूटने का आरोप लगाया है. मान ने बीजेपी को भी निशाने पर लिया.

Punjab Election 2022: आम आदमी पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल को निशाने पर लिया है. भगवंत मान ने इन राजनीतिक दलों पर पंजाब को लूटने के आरोप लगाए हैं. भगवंत मान का कहना है कि आम आदमी पार्टी के जरिए पंजाब से भ्रष्टाचार को खत्म करने का वक्त आ गया है.

भगवंत मान ने मंगलवार को फिरोजपुर जिले के जीरा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के उम्मीदवार नरेश कटारिया के लिए प्रचार किया. मान ने चुनावी सभा में कहा, "पंजाब से 70 साल के राजनीतिक भ्रष्टाचार को खत्म करने का समय आ गया है. हर पंजाबी झाड़ू को वोट देकर पंजाब की व्यवस्था से राजनीतिक भ्रष्टाचार को खत्म करने में योगदान देगा."

भगवंत मान ने कहा कि 20 फरवरी के दिन पंजाब में एक नया इतिहास रचने का मौका है. भगवंत मान ने कहा, "शिरोमणि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस के नेता पंजाब को लूटने के लिए बारी-बारी से प्रयास कर रहे हैं. आज पंजाब पर इन पारंपरिक दलों की गलत नीतियों और उनके लालच के कारण 3 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है."

मान ने की लोगों से अपील

दो बार के सांसद, जो धूरी से चुनाव लड़ रहे हैं. मान ने कहा कि एक समय था, जब सरकार का खजाना पैसे से भरा था. मान ने कहा कि ''शिअद, कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने पंजाब के संसाधनों को हड़प लिया है, जिससे सरकार को कोई राजस्व नहीं मिल रहा है और भ्रष्ट राजनीतिक नेताओं के खजाने भर रहे हैं.''

मान ने लोगों से अपील की कि ''सरकार के राजस्व को बढ़ाने के लिए बादल, कांग्रेस और भाजपा से राजस्व के स्रोतों को मुक्त करना आवश्यक है. इसके लिए जरूरी है कि पंजाब की सरकार बदली जाए.''

बता दें कि पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होना है. पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे.

Deep Sidhu's Demise: दीप सिद्धू के एक्सीडेंट पर पुलिस ने जारी किया बयान, शुरुआती जांच में लग रहा है हादसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
पंजाब चुनाव: AAP विधायकों के कटेंगे टिकट? मंथन के बाद जारी होगी कैंडिडेट लिस्ट
पंजाब चुनाव: AAP विधायकों के कटेंगे टिकट? मंथन के बाद जारी होगी कैंडिडेट लिस्ट
पंजाब में कांग्रेस को घेरने के लिए BJP का नया प्लान, 2027 में पड़ेगा असर?
पंजाब में कांग्रेस को घेरने के लिए BJP का नया प्लान, 2027 में पड़ेगा असर?
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Sainik School Admission: सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
Embed widget