एक्सप्लोरर

Deep Sidhu's Demise: दीप सिद्धू के एक्सीडेंट पर पुलिस ने जारी किया बयान, शुरुआती जांच में लग रहा है हादसा

Deep Sidhu's Demise: सोनीपत पुलिस की ओर से दीप सिद्धू के एक्सीडेंट पर बयान जारी किया गया है. पुलिस का कहना है कि यह मामला हादसे का ही लग रहा है.

Deep Sidhu's Demise: पंजाबी अभिनेता, गायक और सोशल वर्कर दीप सिद्धू (Deep Sidhu) का मंगलवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में निधन हो गया. दीप सिद्धू के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस ने उनके पार्थिव शरीर को परिवार को सौंप दिया है. पुलिस ने शुरुआती जांच में दीप सिद्धू के एक्सीडेंट के पीछे किसी तरह की साजिश होने से इंकार किया है. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह मामला हादसा ही लग रहा है.

सोनीपत पुलिस की ओर से दीप सिद्धू के साथ हुए हादसे पर अपडेट जारी किया गया है. एसपी सोनीपत राहुल शर्मा के मुताबिक, ''दीप सिद्धू की महिला मित्र 13 जनवरी को ही अमेरिका से हिंदुस्तान आई थी. यह दोनों गुरुग्राम में कहीं ठहरे हुए थे. शाम करीब 7:30 बजे के आसपास गुरुग्राम से चलने के बाद बादली टोल से इन्होंने केएमपी का रास्ता पकड़ा था. जिसके बाद करीब 8:00 बजे जब यह लोग केएमपी पर खरखोदा के पास पहुंचे तब यह पूरा हादसा हो गया.''

पुलिस के मुताबिक, ''शुरुआती तफ्तीश में यह मामला हादसे का ही लग रहा है. हादसे के समय 22 टायर ट्रक रोड साइड खड़ा नही थी बल्कि केएमपी पर दौड़ रहा थआ पीछे से तेज रफ्तार से आ रही स्कोर्पियो गाड़ी 22 टायर ट्रॉला में जा घुसी.''

ट्राले का ड्राइवर है फरार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ''दीप सिद्धू की महिला मित्र ने अभी तक की पूछताछ में यह बताया है जिस समय हादसा हुआ उसकी आंख लग गई थी.  स्कॉर्पियो गाड़ी हादसे के बाद करीब 25 से 30 मीटर तक घसीटती चली गई. जिसमें उसके आगे का हिस्सा पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया.''

पुलिस ने कहा, ''दीप सिद्धू साथ मौजूद रीना रॉय ने ही हादसे के बाद अपने कुछ जानकारों को फोन किया जिन्होने यहां आस-पास मौजूद जानकारों को इत्तला दी. इतनी देर में केएमपी पर मौजूद एंबुलेंस और लोग मौके पर पहुंच गए थे. जिन्होंने इन्हें अस्पताल पहुंचाया. पुलिस को अस्पताल से ही इस हादसे की जानकारी मिली थी. फिलहाल ट्रॉले का ड्राइवर फरार है.''

बता दें कि दीप सिद्धू के शव को सोनीपत से जालंधर ले जाया जा रहा है. जालंधर में ही दीप सिद्धू का अंतिम संस्कार किया जाएगा. दीप सिद्धू पिछले साल लाल किले पर हुई हिंसा की वजह से भी चर्चा में आए थे.

Punjab Election 2022: शिरोमणि अकाली दल ने किसानों को लेकर खेला बड़ा दांव, एमएसपी पर किया गया बड़ा वादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget