एक्सप्लोरर

सिद्धू मूसेवाला के पिता बोले, 'चरणजीत सिंह चन्नी को थैंक्यू कहता हूं कि उन्होंने संसद में...'

Sidhu Moose Wala: मूसेवाला मर्डर केस का मुद्दा उठाने के लिए बलकौर सिंह ने चरणजीत सिंह चन्नी का धन्यवाद किया. उन्होंने पंजाब सभी सांसदों से मूसेवाला को न्याय दिलाने का समर्थन करने का आग्रह किया.

Sidhu Moosewala Father Thanks Charanjit Singh Channi: सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि वकील की हड़ताल के चलते अदालत का काम प्रभावित हुआ. जिसकी वजह से अब अगली सुनवाई 16 अगस्त को होगी. लोकसभा में सिद्धू मूसेवाला का मामला उठाने के लिए बलकौर सिंह ने सांसद चरणजीत सिंह चन्नी का धन्यवाद किया. इसके साथ ही बलकौर सिंह ने पंजाब के सभी सांसदों से मूसेवाला को न्याय दिलाने का समर्थन करने का आग्रह किया. 

वहीं बलकौर सिंह ने गैंगस्टर को वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने का आरोप लगाया. साथ ही पंजाब पुलिस की जांच के बारे में संदेह व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि मामले में इन्वेस्टिगेट करने के लिए उन्होंने कुछ नाम दिए थे, लेकिन उन्हें बुलाया नहीं गया. बलकौर सिंह ने कहा कि उन्हें माननीय अदालत पर तो भरोसा है लेकिन पंजाब सरकार पर कोई भरोसा नहीं है. पंजाब सरकार उन्हें इंसाफ नहीं देना चाहती.

चन्नी ने संसद में उठाया सिद्धू मूसेवाला और अमृतपाल सिंह का मुद्दा
बता दें कि बीते गुरुवार को पूर्व सीएम व सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला और खालिस्तानी समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह का मुद्दा उठाया था. उन्होंने कहा था कि सिद्धू मूसेवाला के परिवार को अब तक इंसाफ नही मिला ये एक इमरजेंसी है. वहीं खडूर साहिब से चुने हुए सांसद अमृतपाल सिंह को जेल में बंद रखा गया है ये एक इमरजेंसी है. इसके साथ ही उन्होंने केंद्र और पंजाब सरकार पर निशाना साधा.इससे पहले चन्नी ने केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर भी निशाना साधा. जिसके बाद दोनों के बीच तीखी तकरार देखने को मिली.

वहीं अमृतपाल सिंह पर चन्नी के बयान को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा. पार्टी ने चन्नी के बयान से खुद को अलग कर लिया. कांग्रेस की तरफ से कहा गया कि ये चरणजीत सिंह चन्नी की निजी राय है इसपर पार्टी का कोई रुख नहीं है. बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की भी मामले को लेकर प्रतिक्रिया आई उन्होंने कहा कि चन्नी के अमृतपाल सिंह को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस को जवाब देना चाहिए. क्या वे खालिस्तानियों का समर्थन करते हैं. जिन्होंने 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या की थी. 

यह भी पढ़ें: ‘वे दिल्ली नहीं जाएंगे, तो क्या उन्हें लाहौर भेज दूं...’ किसानों के लिए ऐसा क्यों बोले CM भगवंत मान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगरूर में CM के गांव की तरफ कर्मचारियों का मार्च, वाटर कैनन का इस्तेमाल
संगरूर में CM के गांव की तरफ कर्मचारियों का मार्च, वाटर कैनन का इस्तेमाल
सज्जन कुमार को दीपेंद्र हुड्डा ने बताया 'रोल मॉडल' तो भड़के चन्नी, बोले- 'अपनी जुबान...'
सज्जन कुमार को दीपेंद्र हुड्डा ने बताया 'रोल मॉडल' तो भड़के चन्नी, बोले- 'अपनी जुबान...'
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget