एक्सप्लोरर

Punjab: रेप पीड़िता का पादरी बजिंदर सिंह के समर्थकों पर बड़ा आरोप, 'कुछ अनजान लोग उनके...'

Punjab News: पादरी बजिंदर सिंह को 2018 के रेप मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है. अब इस मामले की पीड़िता ने बड़ा दावा किया है. उसने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों से धमकी मिल रही है.

Punjab Latest News: पंजाब के मोहाली की पॉक्सो कोर्ट ने कुछ दिनों पहले स्वघोषित पादरी बजिंदर सिंह को 2018 के रेप मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. अब इस मामले की पीड़िता ने बड़ा आरोप लगाया है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बजिंदर सिंह के समर्थक उसके पति को धमकियां दे रहे हैं.

पीड़िता ने इसे लेकर मोहाली के बलौंगी पुलिस थाने में FIR दर्ज करवाई है, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि पादरी के समर्थकों की ओर से यू-ट्यूब चैनलों पर उसकी और उसके परिवार की को पहचान जानबूझ कर उजागर की गई है. इन चैनलों में राष्ट्रीय जय यीशु मानव सेवा और Jesus Bulata है जैसे चैनल शामिल हैं.

'पति को फोन पर आ रही हैं धमकियां'

महिला ने आरोप लगाया है कि जानबूझ कर लोगों को भड़काने के मकसद से ये किया जा रहा है और उसके पति को फोन पर धमकियां भी आ रही हैं. इसके अलावा कुछ अनजान लोग उनके घर और दफ्तर के बाहर भी घूम रहे हैं. इस मामले आशीष राजकुमार नाम के शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

इससे पहले बजिंदर सिंह को सजा होने के बाद भी पीड़िता का बयान आया था. उसने कहा था, "मैं मोहाली कोर्ट के जज, वकीलों, मीडिया और इस लड़ाई में मेरे साथ खड़े सभी लोगों की शुक्रगुजार हूं. मुझे आज इंसाफ मिला है." वहीं, पीड़िता के पति ने कहा था कि बजिंदर एक आदतन अपराधी और हिस्ट्रीशीटर है. सजा सुनाते समय उसके आपराधिक इतिहास को ध्यान में रखा गया. हमें न्याय प्रणाली पर भरोसा था और आज वह पूरा हुआ. कोर्ट ने इस मामले में 5 अन्य लोगों को बरी किया है, जिन्होंने 7 साल तक सजा भुगती. हम इस फैसले से पूरी तरह संतुष्ट हैं.

चमत्कारिक इलाज का दावा करता है बजिंदर सिंह 

हरियाणा के यमुनानगर निवासी और जालंधर स्थित ‘चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विजडम’ के संस्थापक बजिंदर सिंह खुद को ईसा मसीह का दूत बताता है और चमत्कारिक इलाज का दावा करता है. उसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर हैं, जिसमें वह मरीजों को ठीक करता दिखाई देता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget