एक्सप्लोरर

Amritpal Singh Arrest Operation: 'भगोड़ा' अमृतपाल सिंह की तलाश अभी भी जारी, ट्रक ड्राइवर से बना वारिस पंजाब दे का चीफ

Amritpal Singh Arrest Operation News: पंजाब में वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह की तलाश जारी है. अमृतपाल सिंह शनिवार से ही फरार है. पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित किया है.

Waris Punjab De Arrest Operation: पंजाब में वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) को पुलिस ढूंढ रही है. अमृतपाल सिंह शनिवार से ही फरार है. इससे पहले अधिकारियों ने यह जानकारी दी थी कि विदेशों में रहने वाले सिख अलगाववादियों की मदद से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ‘आईएसआई’ ने पंजाब में आतंकवाद को दोबारा फैलाने के लिए अमृतपाल सिंह को भारत में सक्रिय किया है. उन्होंने बताया कि आईएसआई की ओर से अमृतपाल को कट्टरपंथ के रास्ते पर आगे बढ़ाने से पहले वह दुबई में ट्रक चालक के तौर पर काम करता था.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को धमकी देते हुए अमृतपाल सिंह ने खुले तौर पर भारत से अलगाव और खालिस्तान बनाने के बारे में बयान दिए थे. उसने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और मुख्यमंत्री बेअंत सिंह का भी जिक्र किया है, जिनकी आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी. गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों के खिलाफ शनिवार को बड़ी कार्रवाई शुरू की और पुलिस ने वारिस पंजाब दे के 78 सदस्यों को गिरफ्तार किया था. अमृतपाल सिंह के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं. 

खालिस्तान के गठन का खुलकर किया था अमृतपाल ने समर्थन 

इंदिरा गांधी को उनके ही अंगरक्षकों ने गोली मार दी थी, जबकि बेअंत सिंह की हत्या आत्मघाती हमलावर दिलावर सिंह ने की थी. अमृतपाल सिंह ने दावा किया था कि पंजाब के मौजूदा परिदृश्य में कई दिलावर तैयार हैं. इस साल के गणतंत्र दिवस पर तरनतारन में अमृतपाल ने रैली हो या मीडिया साक्षात्कार, उसने अलगाववाद और खालिस्तान के गठन का खुलकर समर्थन किया था. अधिकारियों ने बताया कि अपने इस मंसूबे को पूरा करने के लिए अमृतपाल ने सिख युवकों को लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकारों के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह का सहारा लेने के लिए उकसाया.

भिंडरावाले की तरह की पोशाक पहनता है अमृतपाल

मोगा जिले में एक समारोह के दौरान अमृतपाल सिंह ने कहा था कि गैर-सिखों द्वारा संचालित सरकारों को पंजाब के लोगों पर शासन करने का कोई अधिकार नहीं है और पंजाब के लोगों पर केवल सिखों का शासन होना चाहिए. अमृतपाल 1984 में ऑपरेशन ‘ब्लू स्टार’ के दौरान मारे गए आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले की तरह की पोशाक पहनता है और खुद को भिंडरावाला जैसा दर्शाने की कोशिश करता है.

लखबीर सिंह से भी है अमृतपाल का कनेक्शन

अमृतपाल सिंह के कथित तौर पर ‘इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन’ के प्रमुख लखबीर सिंह के साथ संबंध हैं. लखबीर सिंह नयी दिल्ली में सरकारी अधिकारियों पर हमले करने की साजिश रचने, पंजाब में नफरत फैलाने और हथियारों की तस्करी के मामलों में वांछित है. अधिकारियों ने बताया कि दुबई में रहने के दौरान अमृतपाल के लखबीर के भाई जसंवत से करीबी संबंध थे. उन्होंने बताया कि बाद में अमृतपाल ने आईएसआई की मदद से पंजाब में अपना संगठन मजबूत करना शुरू किया और बाद में उसने ‘खालसा वीर’ नामक अभियान की शुरुआत की और गांवों तक पहुंचकर खुद को मजबूती देने का प्रयास किया.

ये भी पढ़ें- Amritpal Singh Arrest Operation: वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह पर कसता जा रहा है शिकंजा, दो और FIR दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगरूर में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की रैली के बीच BJP का है यह प्लान
संगरूर में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की रैली के बीच BJP का है यह प्लान
पंजाब चुनाव: रामदास अठावले का दावा, 'अगर BJP-अकाली दल का गठबंधन हुआ तो...'
पंजाब चुनाव: रामदास अठावले का दावा, 'अगर BJP-अकाली दल का गठबंधन हुआ तो...'
पंजाब में राहुल गांधी की 'इंसाफ रैली' पर प्रभारी सचिन पायलट का बड़ा दावा, क्या कहा?
पंजाब में राहुल गांधी की 'इंसाफ रैली' पर प्रभारी सचिन पायलट का बड़ा दावा, क्या कहा?
'पंजाब में पंडितों की संस्कृत पर पकड़ नहीं...', पूर्व CM चन्नी का बड़ा बयान
'पंजाब में पंडितों की संस्कृत पर पकड़ नहीं...', पूर्व CM चन्नी का बड़ा बयान

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
Embed widget