एक्सप्लोरर

Amritpal Singh Arrest Operation: वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह पर कसता जा रहा है शिकंजा, दो और FIR दर्ज

Amritpal Singh Arrest Operation News: जालंधर रेंज के डीआईजी ने बताया कि दूसरी प्राथमिकी शनिवार को अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगियों की ओर से जालंधर में पुलिस अवरोधक तोड़ने के बाद दर्ज की गई.

FIR On Waris Punjab De Chief: वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के साथ-साथ उसके दो सहयोगियों के खिलाफ लावारिस अवस्था में मिले एक वाहन से हथियार मिलने के अलावा जालंधर (Jalandhar) में पुलिस अवरोधक तोड़ने के मामले में दो और प्राथमिकी दर्ज की गई है. अधिकारियों ने बताया कि पंजाब सरकार (Punjab Government) ने शनिवार को अमृतपाल सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की थी और उसके नेतृत्व वाले संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के 78 सदस्यों को गिरफ्तार किया था.

जालंधर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) स्वपन शर्मा ने बताया कि एक प्राथमिकी रविवार को एक वाहन से हथियार और दर्जनों कारतूस बरामद किए जाने के मामले में दर्ज की गई. उन्होंने बताया कि माना जा रहा है कि वह वाहन शनिवार को अमृतपाल सिंह के काफिले में शामिल था. पुलिस ने कहा कि कार जालंधर के शाहकोट में सलेमा गांव में लावारिस अवस्था में मिली.

23 फरवरी को थाने में घुस गए थे अमृतपाल सिंह के समर्थक

स्वपन शर्मा ने बताया कि दूसरी प्राथमिकी शनिवार को अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगियों की ओर से जालंधर में पुलिस अवरोधक तोड़ने के बाद दर्ज की गई. इससे पहले पुलिस ने 24 फरवरी को अजनाला प्रकरण में अमृतपाल और उसके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. उल्लेखनीय है कि 23 फरवरी को तलवार और बंदूक से लैस अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों ने अवरोधकों को तोड़ दिया था. साथ ही अमृतसर शहर के बाहरी इलाके में अजनाला थाने में घुस गए थे. वे सभी अमृतपाल के एक सहयोगी की रिहाई की मांग कर रहे थे.

शनिवार को गिरफ्तार किए गए थे 10 सहयोगी

जब पूछा गया कि क्या अमृतपाल सिंह के चार समर्थकों को असम के डिब्रूगढ़ ले जाया गया है, तो डीआईजी ने कहा कि यह गोपनीय है. उन्होंने बताया कि अमृतपाल के 10 सहयोगियों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया. स्वपन शर्मा ने बताया कि कुछ फोन बरामद किए गए हैं, जिन्हें तकनीकी विश्लेषण के लिए भेजा गया है. पंजाब पुलिस को जालंधर जिले में एक लावारिस कार मिली है, जिसमें से एक राइफल और कई दर्जन कारतूस बरामद किए गए हैं.

कार में से एक राइफल बरामद

पुलिस ने हथियार बरामद किए और कहा कि इसकी संभावना है कि काले रंग की यह कार शनिवार को अमृतपाल के काफिले का हिस्सा थी. उन्होंने बताया कि यही कार एक दिन पहले एक वीडियो में नजर आई थी. पुलिस ने बताया कि कार में से एक राइफल, 57 कारतूस, एक तलवार और एक पंजीकरण संख्या प्लेट मिली है. जालंधर (देहात) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वर्णदीप सिंह ने कहा कि कार जालंधर के शाहकोट में सलेमा गांव में लावारिस अवस्था में मिली. घटनास्थल पर पत्रकारों से बातचीत में स्वर्णदीप सिंह ने कहा कि हमें पता चला था कि सलेमा गांव में एक लावारिस वाहन मिला है. वहां वाहन की चाभी भी पड़ी थी. एक निजी वॉकी टॉकी, .315 बोर की एक राइफल और 57 कारतूस बरामद किए गए हैं.

ये भी पढ़ें- Amritpal Singh Arrest Operation: लुधियाना में पुलिस ने अमृतपाल सिंह के 21 समर्थकों को हिरासत में लिया, प्रदर्शन की कर रहे थे तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? कल दोपहर तक साफ हो जाएगी तस्वीर!
Live: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? कल दोपहर तक साफ हो जाएगी तस्वीर!
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
Embed widget