एक्सप्लोरर

Delhi Ordinance Bill: दिल्ली अध्यादेश पर AAP सांसद सुशील कुमार रिंकू का बड़ा बयान, जानें क्या कहा ?

Sushil Kumar Rinku: आप से लोकसभा सांसद सुशील कुमार रिंकू को लोकसभा में दिल्ली सेवा विधेयक की बहस के दौरान बिल की कॉपी फाड़ने को लेकर सत्र से निलंबित कर दिया गया. आज उनका एक बड़ा बयान सामने आया है.

Punjab News: पंजाब के जालंधर लोकसभा सीट से आप सांसद सुशील कुमार रिंकू का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल को अपना प्रतिद्वंद्वी मानना शुरू कर दिया है. क्योंकि सदन में जितने भी बीजेपी के बड़े नेता थे उन्होंने केजरीवाल पर ही अपना फोकस रखा. रिंकू ने कहा कि यही कारण है कि बीजेपी उनके बढ़ते कदम पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली सेवा विधेयक लाई है.

रिंकू को लोकसभा सत्र से किया गया था निलंबित
आपको बता दें कि गुरुवार को संसद के मानसून सत्र के दौरान गुरुवार को लोकसभा में दिल्ली सेवा विधेयक की बहस के दौरान काफी हंगामा देखने को मिला. आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू ने तो बिल की एक कॉपी फाड़कर चेयर तक ही फेंक दी. जिसके बाद लोकसभा के बाकी बचे सत्र के लिए आप सांसद रिंकू को निलंबित कर दिया गया. लोकसभा सत्र से निलंबन के बाद रिंकू ने कहा कि संविधान टूट रहा है, देश की संघीय व्यवस्था खतरे में है. जब जनता द्वारा निर्वाचित सरकार की शक्तियां गैर-निर्वाचित और नौकरशाहों को दी जा रही है तो यह संविधान का अपमान है. 

‘अदालत तय करेगी कौन भ्रष्ट है, कौन नहीं’
आप सांसद रिंकू ने कहा कि सतर्कता विभाग केंद्र की बीजेपी सरकार के हाथ में है. अदालत तय करेगी कि कौन भ्रष्ट है और कौन नहीं. आपको बता दें कि दिल्ली सेवा विधेयक लोकसभा में ध्वनिमत से पास हो चुका है. वोटिंग के विपक्षी सांसदों ने सदन से वॉकआउट किया. दिल्ली सेवा बिल सोमवार को राज्यसभा में पेश किया जाएगा. दिल्ली सेवा विधेयक अगर मौजूदा अध्यादेश की जगह लेगा तो दिल्ली सरकार का अधिकांश सेवाओं पर नियंत्रण देने वाले SC आदेश को रद्द कर देगा. इस बिल की वजह से दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और केंद्र सरकार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है. 

यह भी पढ़ें: Punjab Politics: 'पंजाब में अलग खेल चल रहा है..ये खतरे की घंटी है', हरसिमरत कौर बोलीं- इनको ज्यादा हंसने की जरूरत नहीं

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget