एक्सप्लोरर

उमर अब्दुल्ला के बयान पर सियासत गर्म, कांग्रेस नेता बोले- 'पंजाब की कुर्बानियों को...'

Punjab News: जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने पानी पंजाब न भेजने का बयान दिया. उनके इस बयान पर कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने नाराजगी जाहिर की है.

Punjab News: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के राज्य के पानी को लेकर दिए गए बयान से नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. अब्दुल्ला ने जम्मू में जारी सूखे की स्थिति का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि वह जम्मू-कश्मीर से पंजाब को पानी भेजने की अनुमति नहीं देंगे. इस बयान पर कांग्रेस नेता और पंजाब से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

दरअसल, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू में कहा था, 'मैं इस बात की इजाजत फिलहाल नहीं दूंगा. पहले हमें अपना पानी अपने लिए इस्तेमाल करने दीजिए. जम्मू में सूखा पड़ा हुआ है, नलों में पानी नहीं है. मैं पंजाब को पानी क्यों भेजूं? पंजाब के पास पहले से ही इंडस वॉटर टीटी के तहत तीन नदियां हैं. जब हमें जरूरत थी, क्या तब उन्होंने हमें पानी दिया?”

 


उन्होंने स्पष्ट किया कि वह फिलहाल 113 किलोमीटर लंबी प्रस्तावित नहर से जम्मू-कश्मीर से पंजाब, हरियाणा और राजस्थान तक पानी पहुंचाने के पक्ष में नहीं हैं. उन्होंने शाहपुर कंडी बराज के मुद्दे को भी उठाया और कहा कि उस पर वर्षों तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे जम्मू-कश्मीर को नुकसान हुआ.

देशभक्ति पर धब्बा न लगाएं– रंधावा

उमर अब्दुल्ला के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, "ऐसे बयान देकर उन्हें देशभक्ति को कम नहीं करना चाहिए. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानियों ने जम्मू-कश्मीर से ज्यादा पंजाब पर हमला किया था. जब तक पंजाब और इसके किसानों की देशभक्ति मजबूत रहेगी, भारत मजबूत रहेगा."

उन्होंने महाराजा रणजीत सिंह के शासन का भी हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारत को सुरक्षित किया और जल वितरण की मजबूत प्रणाली स्थापित की थी. उन्होंने कहा कि पंजाब की नहरें और डैम आज भी देश को अन्न दे रहे हैं और यह पानी पंजाब के लिए ‘लाइफलाइन’ है.

रंधावा ने कहा, 'अब्दुल्ला साहब को यह नहीं भूलना चाहिए कि उनके पूर्वजों और पंजाबियों के बीच ऐतिहासिक और धार्मिक संबंध रहे हैं. इस तरह का बयान देकर देश की एकता को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए.'

दो मुख्य योजनाओं पर चल रहा काम

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बताया कि सरकार फिलहाल जम्मू कश्मीर में दो प्रमुख योजनाओं पर काम कर रही है. डूबुल नेविगेशन बराज पर काम फिर से शुरू करवाना और अखनूर से पानी पंप कर जम्मू शहर तक पानी पहुंचाना.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget