एक्सप्लोरर

प्रतापगढ़: जहरीली शराब मामले में योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, ASP समेत CO निलंबित

उत्तर प्रदेश में सरकार ने प्रतापगढ़ में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक और पुलिस क्षेत्राधिकारी को निलंबित कर दिया है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में प्रदेश सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक और पुलिस क्षेत्राधिकारी को निलंबित कर दिया है. सोमवार देर रात जारी एक सरकारी बयान के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ जिले के जहरीली शराब कांड में प्रथम दृष्ट्या दोषी पाए गए पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये हैं.

विभागीय कार्यवाही किए जाने का निर्णय लिया गया

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने इस मामले में हुई कार्रवाई का विवरण देते हुए बताया कि प्रतापगढ़ जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) दिनेश कुमार द्विवेदी एवं क्षेत्राधिकारी कुंडा जितेंद्र सिंह परिहार को निलंबित कर विभागीय कार्यवाही किए जाने का निर्णय लिया गया है.

उल्लेखनीय है कि प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से गत दिनों सात लोगों की मौत हो गई थी. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया और लापरवाही बरतने के आरोप में दो और पुलिसकर्मियों को भी निलंबित कर दिया था. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने स्वीकार किया कि उनके साथी पूर्व ग्राम प्रधान ने होली पर मिलावटी शराब बनवा कर ग्रामीणों में बांटी थी जिसे पीकर लोगों की मौत हुई.

जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत हो गई

पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया था कि उदयपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में संदिग्ध रूप से जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि बुधवार रात रामपाल सरोज (50) और राममिलन कोरी (35) तथा बृहस्पतिवार को दीपक (40) नामक व्यक्ति की मौत हो गई. इससे पहले दिलीप कोरी (48), प्रदीप कोरी (35), सिद्धनाथ (65) और रामकुमार प्रजापति (35) नामक ग्रामीणों की शराब पीने के बाद मौत हो चुकी थी.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी डब्बू सिंह तथा उसके साथियों कपिल सिंह, अशोक, बाबूलाल और घमंडू को गिरफ्तार कर लिया गया था. प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को बताया कि कुंडा थाना क्षेत्र में अवैध शराब बनाने वाली एक इकाई का भंडाफोड़ कर 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और 50 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की गई है.

यह भी पढ़ें.

अनिल देशमुख के खिलाफ आरोपों की जांच वाले आदेश में बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्या कुछ कहा है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लगातार बारिश से शिमला में डंगा धंसा, कई पेड़ गिरे, सड़कें प्रभावित
लगातार बारिश से शिमला में डंगा धंसा, कई पेड़ गिरे, सड़कें प्रभावित
वर्षों की तपस्या रंग लाई, 15 वर्षीय इलेषा सिंह का प्रथम कुचिपुड़ी रंगप्रवेशम् संपन्न
वर्षों की तपस्या रंग लाई, 15 वर्षीय इलेषा सिंह का प्रथम कुचिपुड़ी रंगप्रवेशम् संपन्न
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
How to Store Roti: रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
Embed widget