एक्सप्लोरर

मुख्यमंत्री के दावों को मुंह चिढा रही वीवीआईपी जिला रायबरेली की सड़कें

रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी हैं. और यहां से सदर विधायक अदिति सिंह भी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. लेकिन जिला रायबरेली अपनी बदहाली पर आंसू बहाने को मजबूर है. यहां की जर्जर सड़कें बताती हैं, कि अफसर किस कदर लापरवाह हो चुके हैं.

रायबरेली. जहां एक तरफ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पदभार ग्रहण करते ही प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का दावा किया था. वहीं. दूसरी तरफ एक लंबा समय बीतने के बाद भी सड़क में गड्ढे हैं कि गड्ढों में सड़क यह कह पाना ही मुश्किल हो रहा है. रायबरेली के प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालयों को जोड़ने वाली सड़कें ही दुर्घटना को दावत दे रही हैं बाकी अन्य सड़कों का तो बहुत ही बुरा हाल है. बावजूद इसके इस तरफ ना तो किसी प्रशासनिक अधिकारी की ही नजरें जा रही हैं और ना ही नगर पालिका के अध्यक्ष व मातहतों की.

सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क, कह पाना मुश्किल

टूटी फूटी व जर्जर सड़कें रायबरेली की एक विकट समस्या बन चुकी हैं. सड़क में गड्ढे हैं कि गड्ढों में सड़क यह कह पाना भी इस समय मुश्किल हो रहा है. शहर के मुख्य मार्ग चाहे वह डिग्री कॉलेज चौराहे से नेहरू नगर क्रॉसिंग का रास्ता हो, जेल रोड हो, सर्वोदय नगर का एरिया हो, कहारों के अड्डे की सड़कें हों सभी की हालत दयनीय हो चुकी है. सड़क में जगह-जगह गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं भी खूब हो रही हैं. इतना ही नहीं इन सड़कों से गुजरने वाले वाहनों की हालत भी कुछ समय बाद बेदम सी हो जाती है. लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

मुख्यमंत्री के दावों को मुंह चिढा रही वीवीआईपी जिला रायबरेली की सड़कें

सिविल लाइन्स से पीएसी तक पहुंचना है टेढ़ी खीर

नगर पालिका द्वारा क्रियान्वित अमृत योजना का हाल तो बहुत बुरा है. शहर के सिविल लाइन से पीएसी तक सड़कें खुदवाकर किसी तरह पाइपलाइन तो पड़ गई लेकिन साल बीतने जा रहा है, अभी तक उन सड़कों का डामरीकरण तक नहीं हो पाया है. लिहाजा उस मार्ग से होकर गुजरने वाले लोगों को उस मार्ग से जाना है, केवल यह सोच कर ही पसीने आ जाते हैं.

सड़क के आसपास रहने वाले दुकानदारों की स्थिति बहुत खराब है. खराब सड़कों के कारण वहां ना तो खरीदार पहुंच पा रहा है और ना ही दुकानदार समय से दुकान ही खोल पाते हैं. लिहाजा दुकानदारों की स्थिति भी काफी दयनीय हो चुकी है.

साहब के कार्यालय का रास्ता ही है बदहाल

सबसे खास बात है कि सदर तहसील, कलेक्ट्रेट, विकास भवन निबंधन कार्यालय, आदि को जोड़ने वाली सड़क का तो बहुत ही बुरा हाल है. उसी सड़क से प्रशासनिक अधिकारियों का आवागमन भी रहता है लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि प्रशासनिक अधिकारियों की नजरें इन टूटी-फूटी सड़कों पर पड़ती ही नहीं. लोगों की समस्याएं तो दूर, खुद अगर गुजरना हो किसी को, उसके बावजूद भी अगर उसे ना दिखे तो उस चीज का भगवान ही मालिक होता है.

सभी मोहल्लों की सडकों की हालत है दयनीय

नगर पालिका क्षेत्र की सड़कों का बहुत ही बुरा हाल है. शहर का कोई ऐसा मोहल्ला नहीं है, जहां की सड़कें टूटी फूटी ना हो और उसमें गड्ढे ना हों. नगर पालिका अध्यक्ष व उनके मातहतों ने पूरी तरह आंखें बंद कर रखी हैं. ना तो नालियों की सफाई होती है और ना ही सड़कों पर ही कोई ध्यान दिया जा रहा है, बल्कि कई बार उन पर बिना काम के ही धन का दुरुपयोग करने का भी आरोप लग चुका है लेकिन "समरथ को नहिं दोष गोसाईं "वाली कहावत यहां पर भी चरितार्थ होती है. लोग कहते हैं, आरोप लगाते हैं, शिकायतें भी करते हैं लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष को करना वही होता है जो उनकी मंशा होती है.

प्रशासनिक अधिकारियों के नजर अंदाजी से भी शहर की सड़कों का बुरा हाल देखा जा सकता है. जबकि इस शहर को वीवीआईपी का दर्जा प्राप्त है. यहां की सांसद सोनिया गांधी है और सदर विधायक अदिति सिंह हैं. वैसे तो नगर पालिका भी अदिति के ही इशारे पर चलती है बावजूद इसके यहां की सड़कें अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही हैं और विकास कराह रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोपालगंज: सफियाबाद में गैस लीक होने से लगी आग, 2 की मौत, कई गंभीर
गोपालगंज: सफियाबाद में गैस लीक होने से लगी आग, 2 की मौत, कई गंभीर
किसानों के लिए खुशखबरी! दिवाली से पहले 5000 रुपये देगी सरकार
किसानों के लिए खुशखबरी! दिवाली से पहले 5000 रुपये देगी सरकार
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
पंजाब में जमीन खरीद पर घिरी PCA, ED की चिट्ठी के बाद अध्यक्ष पर भड़के BJP नेता
पंजाब में जमीन खरीद पर घिरी PCA, ED की चिट्ठी के बाद अध्यक्ष पर भड़के BJP नेता

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget