एक्सप्लोरर

Himachal News: प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर मंडी आएंगे पीएम मोदी, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दी जानकारी

Mandi News: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि प्रदेश में बीजेपी सरकार के 4 वर्ष का कार्यकाल 27 दिसम्बर को पूरा हो रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल आएंगे.

PM Modi Himachal Visit: प्रदेश सरकार के चार साल 27 दिसम्बर को पूरे हो रहे हैं. इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल आएंगे. इसके लिए प्रदेश सरकार मंडी में बड़ा कार्यक्रम करने जा रही है. जिसमें हजारों करोड़ के शिलान्यास व उद्घाटन के साथ दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी होगी. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि प्रदेश में बीजेपी सरकार के 4 वर्ष का कार्यकाल 27 दिसम्बर को पूरा हो रहा है. उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के कोविड काल का दौर कल्पना से परे था, बावजूद इसके प्रदेश में विकास को गति दी गई है. सीएम ने कहा कि एक वर्ष पूर्ण होने पर पीएम मोदी ने हिमाचल आकर आशीर्वाद दिया था. वहीं अब 27 दिसम्बर को प्रधानमंत्री मंडी आएंगे और कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे. 

कई योजनाओं का होगा उद्घाटन

सीएम ने बताया कि वह दिल्ली में प्रधानमंत्री से मिले. PM मोदी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि प्रदेश के लिए हर सम्भव सहायता दी जाएगी. इस कार्यक्रम में कुल 11 हजार 2 सौ 79 करोड़ के उद्घाटन व शिलान्यास किये जाएंगे. इसमें पीएम 11 मेगावाट के सावडा कुडू प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे. वहीं 210 मेगावाट की लुहरी स्टेज 1 का शिलान्यास किया जाएगा. 66 मेगावाट की धौलासिद्ध परियोजना का शिलान्यास व रेणुका जी बांध का शिलान्यास किया जाएगा. यह प्रोजेक्ट 6700 करोड़ से बन कर तैयार होगा. उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान ग्राउंड ब्रेकिंग होगी. यह 18 से 20 हजार करोड़ की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी होगी. उन्होंने कहा कि यह चुनावी वर्ष हैं. हर दिन प्रदेश के लोगों के लिए समर्पित होगा.

वहीं मुख्यमंत्री ने देश में ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच क्रिसमस, नये साल पर शिमला आने वाले पर्यटकों से अपील की है कि कोविड नियमों का पालन अवश्य करें. उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है. हिमाचल के पास वैक्सीन का सुरक्षा चक्र है. ओमिक्रॉन ने दुनिया की चिंता बढ़ाई है, हालांकि ओमिक्रॉन का प्रदेश में कोई मामला नहीं है, कोविड के मामलों में भी कमी आयी है. सीएम ठाकुर ने कहा कि कोविड खत्म नहीं हुआ है जिसको लेकर सतर्क रहने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें-

Aishwarya Rai Summoned: 7 घंटे, 37 सवाल...पनामा पेपर्स लीक मामले में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से ईडी की पूछताछ की पूरी कहानी

Parliament में आज फिर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा में गूंजा Lakhimpur Kheri मामला, कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
Ranchi Student Protest Highlights: रांची में सरकार के साथ बैठक खत्म, छात्र बोले- पॉजिटिव चर्चा हुई, जारी रहेगा आंदोलन
रांची में सरकार के साथ बैठक खत्म, छात्र बोले- पॉजिटिव चर्चा हुई, जारी रहेगा आंदोलन
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget