एक्सप्लोरर

पंचायत चुनाव के पहले शुरू हुआ चोर-पुलिस का खेल, ईंट-भट्ठों और कच्‍ची शराब के ठिकानों पर आबकारी टीम का ऑपरेशन

कच्‍ची शराब के माफिया जहां अवैध शराब के धंधे को जोर-शोर के साथ चला रहे हैं तो वहीं आबकारी विभाग की टीम उनके ठिकानों पर कच्‍ची शराब और लहन नष्‍ट कर उनके मंसूबे को पूरी तरह से ध्‍वस्‍त करने में लगी है.

गोरखपुर: त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव के पहले कच्‍ची शराब के माफिया सक्रिय हो गए हैं. यही वजह है कि इन शराब माफियाओं और आबकारी विभाग की टीम के बीच चोर-पुलिस का खेल शुरू हो गया है. कच्‍ची शराब के माफिया जहां अवैध शराब के धंधे को जोर-शोर के साथ चला रहे हैं तो वहीं आबकारी विभाग की टीम उनके ठिकानों पर कच्‍ची शराब और लहन नष्‍ट कर उनके मंसूबे को पूरी तरह से ध्‍वस्‍त करने में लगी है.

टीम ने 110 लीटर कच्‍ची शराब और लहन बरामद कर नष्‍ट कर दिया

चुनाव के पहले आबकारी विभाग की टीम ने दबिश देकर ईंट-भट्ठों और कच्‍ची शराब के ठिकानों पर कच्‍ची शराब और लहन बरामद कर उसे नष्‍ट कर दिया. गोरखपुर की आबकारी विभाग की टीम ने जिलाधिकारी के. विजयेन्‍द्र पाण्डियन के निर्देश पर कच्‍ची शराब के अवैध ठिकानों पर छापेमारी अभियान चला रखा है. मंगलवार को टीम ने राजघाट थानाक्षेत्र के कच्‍ची शराब के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी. दबिश में टीम ने 110 लीटर कच्‍ची शराब और लहन बरामद कर नष्‍ट कर दिया.

टीम में आबकारी निरीक्षक सेक्‍टर दो राकेश कुमार त्रिपाठी, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र पांच सहजनवां अरविंद सिंह के नेतृत्‍व में दबिश की कार्रवाई हुई. इस दौरान टीम में शामिल आबकारी सिपाही शिवेंद्र तिवारी, ऋतु प्रकाश चौधरी, धर्मेन्द्र चौधरी भी मौजूद रहे. इस दौरान आबकारी अधिनियम के तहत पाना देवी और किशन निषाद के विरुद्ध वाद पंजीकृत किया गया.

200 किलो लहन मौके पर नष्ट किया गया

इसके अलावा विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत पंचायत चुनाव को ध्‍यान में रखते हुए खजनी थानाक्षेत्र के बसियाखोर स्थित एसपीएस मार्का ईंट भट्ठा और ग्राम रमपुरवा के अटल मार्का ईंट भट्ठा पर आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 7 कृष्‍ण कुमार सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 4 आशीष कुमार तिवारी और आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 5 अरविंद सिंह के नेतृत्‍व में मय स्टाफ संयुक्त दबिश की कार्रवाई हुई.

दबिश के दौरान 20 लीटर अवैध कच्ची शराब की बरामदगी हुई. 200 किलो लहन मौके पर नष्ट किया गया. आबकारी अधिनियम की सुसंगत धारा में एक अभियोग पंजीकृत किया गया. दबिश कार्रवाई में सिपाही ऋतुप्रकाश चौधरी, अशोक चौहान, धर्मेन्द्र चौधरी, परमात्मा प्रसाद और श्याम बिहारी राम, शरद वर्मा उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें.

तस्वीरें: साल के पहले नाइट कर्फ्यू की पहली रात, कैसी दिख रही है दिल्ली?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश पर भूपेंद्र चौधरी का बड़ा हमला, साधु-संतों के अपमान का लगाया आरोप
अखिलेश पर भूपेंद्र चौधरी का बड़ा हमला, साधु-संतों के अपमान का लगाया आरोप
नवादा में मधुबन जलाशय पर फिर बवाल! ग्रामीणों का पुलिस-प्रशासन से नोकझोंक
नवादा में मधुबन जलाशय पर फिर बवाल! ग्रामीणों का पुलिस-प्रशासन से नोकझोंक
दिल्ली में मनाएं जन्माष्टमी, इन 6 मंदिरों में मिलेगा मथुरा-वृंदावन जैसा माहौल
दिल्ली में मनाएं जन्माष्टमी, इन 6 मंदिरों में मिलेगा मथुरा-वृंदावन जैसा माहौल
पटना में खून से लथपथ शिक्षिका का शव मिला, मचा हड़कंप
पटना में खून से लथपथ शिक्षिका का शव मिला, मचा हड़कंप

वीडियोज

NEPAL में अंधेरी सुरंगों में फंसे सैकड़ों लोग, 900 की मौत..ड्रोन भी दे गए जवाब तस्वीरें रुला देंगी!
UP-Bihar Flood Alert News: यूपी-बिहार में कहर बरपा रही गंगा! | Varanasi Flood | PM Modi
UP-Bihar Flood Alert News: बाढ़ से बिगड़े हालात, PM मोदी ने घुमाया फोन...दिया बड़ा ऑर्डर! | Varanasi
UP-Bihar Flood Alert News: यूपी-बिहार में Ganga का रौद्र रुप! बाढ़ से त्राहिमाम... | Waether
UP-Bihar Flood Alert News | Gandak Nadi: बिहार से यूपी तक...बाढ़ का खतरनाक मंजर! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM ने मंत्री पर लिया एक्शन, बेटी ने लगाए थे आरोप
तेलंगाना के CM ने मंत्री को किया बर्खास्त, बेटी ने लगाए थे आरोप
'जो लोग नए आए हैं वह...', राम मंदिर ट्रस्ट में नई नियुक्तियों पर बोले इकबाल अंसारी
'जो लोग नए आए हैं वह...', राम मंदिर ट्रस्ट में नई नियुक्तियों पर बोले इकबाल अंसारी
राशिद अल्वी के बयान पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले- 'दिमागी नक्सल'
राशिद अल्वी के बयान पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले- 'दिमागी नक्सल'
रोहित शर्मा लेंगे संन्यास? आखिरी 10 पारियों के आंकड़े देख खुद तय कीजिए
रोहित शर्मा लेंगे संन्यास? आखिरी 10 पारियों के आंकड़े देख खुद तय कीजिए
अब दुनियाभर में चमत्कार करेगी 'हनुमान अंश', जानें- किस दिन वर्ल्डवाइड होगी रिलीज?
अब दुनियाभर में चमत्कार करेगी 'हनुमान अंश', जानें- वर्ल्डवाइड रिलीज डेट
'CM मान की पत्नी पर लगे आरोपों की हो जांच', SAD ने DGP को लिखा पत्र
'CM मान की पत्नी पर लगे आरोपों की हो जांच', SAD ने DGP को लिखा पत्र
CJP का साथ क्यों दिया? सोनम वांगचुक का खुलासा, बोले-'पाकिस्तान में...'
CJP का साथ क्यों दिया? सोनम वांगचुक का खुलासा, बोले-'पाकिस्तान में...'
सतावर की खेती के लिए ट्रेनिंग देगी सरकार, पौधे भी मिलेंगे मुफ्त
सतावर की खेती के लिए ट्रेनिंग देगी सरकार, पौधे भी मिलेंगे मुफ्त
Embed widget